नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भारतीय किसान यूनियन द्वारा आखिर क्या किया जाएगा 17 फरवरी को

1 min read

*भारतीय किसान यूनियन द्वारा आखिर क्या किया जाएगा 17 फरवरी को। मुजफ्फरनगर 13 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार भारतीय किसान यूनियन द्वारा 17 फरवरी 2025 की नवीन मंडी में होने वाली किसान मजदूर महापंचायत हेतु आज चौधरी गौरव टिकैत और जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी पदाधिकारीयों सहित पहुंचे सदर ब्लाक के गांव पचैंडा खुर्द पचैंडा कलां और मेघाखेड़ी की बैठकें👇🏼*

आज दिनांक 13 फरवरी 2025 को *भारतीय किसान यूनियन के युवा नेता चौधरी गौरव टिकैत और जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी नवीन राठी द्वारा जिले के पदाधिकारीयों सहित मुजफ्फरनगर के सदर ब्लॉक के गांव पचैंडा खुर्द, मेघाखेडी,और पचैंडा कलां में पहुंचकर 17 फरवरी 2025 को नवीन मंडी स्थल पर होने वाले किसान मजदूर महापंचायत की मजबूती हेतु बैठके की गई* पचैंडा खुर्द में नवीन चौधरी के निवास स्थान पर, मेघाखेड़ी में क्रीड़ास्थल पर ,और पचैंडा कलां में सुमित चौधरी के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन हुआ सभी गांव में चौधरी गौरव टिकैत सहित सभी पदाधिकारीयों का फुलमलाओ के साथ स्वागत किया गया बैठक में बोलते हुए चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि ये सभी गांव सदर ब्लाक के शहर के नजदीकी गांव हैं और उनकी भूमिका हमेशा किसी भी आंदोलन में ऐतिहासिक रही है उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का शोषण करने में लगी है कभी तीन बिलों के नाम पर कभी बिजली की नई नीतियों के नाम पर कभी पुराने ट्रैक्टरों को अधिग्रहित कर तोड़ने के नाम पर तो कहीं भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों का शोषण किया जाता है लेकिन भारतीय किसान यूनियन द्वारा हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय बहुत विकट है और किसानो को अपने जमीन बचानी है क्योंकि आने वाला समय उसी का होगा जिसके पास जमीन होगी गौरव टिकैत ने कहा कि सभी किसानों को चाहिए कि अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाए उन्होंने सभी किसानों को 17 फरवरी की पंचायत में पूरी ताकत के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए आह्वान किया बैठक में जिला मुजफ्फरनगर चौधरी नवीन राठी सहित अन्य पदाधिकारीयों और किसानों ने भी अपना वक्तव्य रखा चौधरी नवीन राठी ने कहा कि प्रत्येक गांव में पहुंचकर किसानों को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है और यह पंचायत सभी किसानों की पंचायत है अतः सभी को इसमें बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए उन्होंने कहा कि किसी भी किसान की समस्याओं के निवारण हेतु वह 24 घंटे तैयार है प्रत्येक गांव में किसानों ने 17 फरवरी की किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में किसान और भारी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली के साथ आने के लिए आश्वस्त कराया इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव खोखर मंडल उपाध्यक्ष अंकित राठी मंडल उपाध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह जिला मीडिया प्रभारी मोहब्बत अली जिला प्रचार मंत्री देव अहलावत तहसील अध्यक्ष सदर गुलशन चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष सदर परमजीत चौधरी तहसील सचिव सुमित चौधरी जिला उपाध्यक्ष नितिन राठी मंडल महासचिव नया पंचायत अध्यक्ष अरुण चौधरी सचिन चौधरी बिट्टू चौधरी प्रधान ग्राम अध्यक्ष अनुज चौधरी शोएब संजय चौधरी सहकारी समिति अध्यक्ष मनीष अहलावत जिला महासचिव राहुल चौधरी ग्राम अध्यक्ष हैप्पी बालियान ब्लॉक उपाध्यक्ष सदर हनी बालियांन आयुष निर्वाल मोहसिन चौधरी साहिल खान अबरार आढती विकास कुमार रामदेव देवेंद्र प्रधान जी संजय प्रधान जी युधिष्ठिर पहलवान नकुल पहलवान मास्टर उदयवीर सिंह धर्मपाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon