नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 26, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी ने की संभावित बाढ की तैयारियों पर चर्चा जिला पंचायत सभागार मे जिला स्तर के अधिकारियो के साथ

1 min read

जिलाधिकारी ने की संभावित बाढ की तैयारियों पर चर्चा
जिला पंचायत सभागार मे जिला स्तर के अधिकारियो के साथ हुई बैठक मे बनी कार्ययोजना।
_________________________________
मुजफ्फरनगर 24 जून 2026 आगामी वर्षा ऋतु मे संभावित बाढ की तैयारियों की समीक्षा के लिये एक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी। बैठक मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ चैकिया,आश्रय स्थलों, बन्धों एवं बाढ के दौरान मनुष्य एवं पशुओ मे फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक मे मौजूद विभागीय अधिकारियां की जिम्मेदारियां तय की गयी। जिसके तहत स्पष्ट किया गया कि कोई जान व माल की हानि न होने पाये।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि ऐसी फुलप्रुफ व्यवस्था बना ली जाये जो कि सम्भावित बाढ की स्थिति मे जान-माल की कोई क्षति न हो। यदि ऐसी विषम परिस्थिति आती है तो इससे निपटने की पूरी तैयारी समय से हो जाये। सभी तहसीलो मेे उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार की जिम्मेदारी होगी कि वें अपने-अपने तहसीलो मे बाढ़ से पूर्व तैयारी के दृष्टिगत किये जा रहे प्रबन्धो एवं आवश्यक व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण समयान्तर्गत कर लें। नगर पालिका/नगर पंचायत एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के नालों व नालियों की सफाई का महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया जिससे सम्भावित बाढ़ के दौरान जलप्लावन की स्थिति न बने। उन्होनें कहा कि बाढ़ आते ही राहत सामग्री वितरित की जाये, इस कार्य मे किसी की प्रकार की शिथिलता न की जाये। पी0डब्लू0डी0 के अधिकारी सुनिश्चित कर ले कि सम्भावित क्षेत्रो की सड़को का सर्वे पूरा हो गया है।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग के साथ सिचाई एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारिया है सभी विभाग अपनी- अपनी जिम्मेदारिया निभाये। सभी एस0डी0एम0 अपने-अपने क्षेत्र मे गोताखोरों को सूचीबद्ध कर ले। तथा अस्थाई पम्पिंग सेट की सूची तैयार कर ली जाये। उन्होने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को यह निर्देश दिया कि जिस तरह जनधन हानि के लिए तैयारी हो रही है उसी तरह पशुओ की देखभाल हेतु समुचित तैयारी कर लिया जाये। उन्होने कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्रामो मे पशुओे के लिए वैक्सिनेशन का कार्य, चारे की व्यवस्था की जाये।
बैठक मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, तहसीलदार सदर राधे श्याम गौड, डी0आर0डी0ए0 के पी0 डी0 दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि राकेश गौड, बी0डी0ओ0 प्रवीण कुमार, विशाखा, ओमकार सिह, सतीश कुमार, ए0डी0आई0ओ0एस0 सुभाष चंद, विद्युत विभाग से एस0डी0ओ0 रवि कुमार सिंह, सिचाई विभाग के अभियंता अनस अली खान व राहत सहायक नासिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon