मोहर्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने
1 min read
*मोहर्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया पैदल मार्च, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
सहारनपुर, 24 जून
आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी श्री अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम जुलूसों के निर्धारित मार्गों, ताजिया स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि पर सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इसको सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखें।
डीआईजी श्री अभिषेक सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अब पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एसएसपी श्री अभिनंदन ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं तथा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।
पैदल मार्च के दौरान एस पी सिटी श्री व्योम बिंदल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
—————


