नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मण्डलायुक्त डॉ.रूपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर

1 min read

*मण्डलायुक्त डॉ.रूपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक*
सहारनपुर 22 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार
*खराब रैंकिंग पर मण्डलायुक्त ने जताई नाराजगी, रैंकिंग में सुधार लाने के दिए सख्त निर्देश*

*लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व की वसूली*

*वृक्षारोपण अभियान के तहत रोपित पौधों की सुरक्षा एवं जियो टैगिंग की जाए शत-प्रतिशत*

*आईजीआरएस पोर्टल को अधिकारी स्वयं देखें, समय से गुणवत्ता पूर्ण हो शिकायतों का निस्तारण*

*आईजीआरएस पोर्टल पर मामले न हों डिफाल्टर, समय से करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण*

*मण्डलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, अधिकारियों की लापरवाही से न हो मण्डल की रैंकिंग खराब*
मंडलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में आहूत की गई।
जननी सुरक्षा योजना में खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित का यथाशीघ्र भुगतान कर रैंकिंग में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। फैमिली आईडी मंडल के तीनों जनपदों की सी श्रेणी, पंचायती राज में मुजफ्फरनगर को 15वा वित्त आयोग ग्राम पंचायत में सी श्रेणी एवं 5वा राज्य वित्त आयोग में डी श्रेणी, पर्यटन विभाग की राज्य योजना में मजफ्फरनगर एवं सहारनपुर डी श्रेणी, महिला एवं बाल विकास विभाग के आईसीडीएस पोषण अभियान में मुजफ्फरनगर एवं शामली सी श्रेणी, सहारनपुर डी श्रेणी, लोक निर्माण विभाग के नई सड़कों के निर्माण में सहारनपुर सी श्रेणी, समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मंडल के तीनों जनपदों की डी श्रेणी पर निर्देश दिए कि सम्बन्धित विभाग कार्यशैली में सुधार लाकर रैंकिंग में सुधार लाना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने वृक्षारोपण अभियान के तहत रोपित पौधों की सुरक्षा एवं जियो टैगिंग की जानकारी ली। खाद्य एवं रसद विभाग के अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के संबंध में यथाशीघ्र ग्राम स्तर पर भूमि चिन्हित कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उत्सव भवन बनाने के संबंध में भी जिला पंचायत राज अधिकारी को भूमि चिन्हित कर प्रपोजल भेजने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। शिक्षा के अधिकार के तहत सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र गरीब छात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही उनकी फीस प्रतिपूर्ति भी समय से की जाए।
एनआरएलएम विभाग से सम्बन्धित योजना में लखपति दीदी की संख्या लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण की जाए। जीरो पावर्टी अभियान के तहत संबंधित सभी विभाग अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर संबंधित पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाएं।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस उप महा निरीक्षक श्री अभिषेक सिंह ने पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सभी को कानून व्यवस्था के प्रकरणों पर दृष्टि बनाए रखने एवं कांवड यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा तथा शिवभक्तों से मृदुल व्यवहार करने के निर्देश दिए।
डॉ0 रूपेश कुमार ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में न जाए। यह भी देखा जाए कि शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट है अथवा नहीं। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से वार्ता भी की जाए। पोर्टल को अधिकारी स्वयं देखें अन्यथा अधिकारी ही इसके जिम्मेदार होंगे। आईजीआरएस प्रकरणों पर समय से आख्या प्रस्तुत करें एवं सुनिश्चित करें कि असंतुष्ट फीडबैक न जाए।
कर करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति की समीक्षा में उन्होने निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना में कोई भी आवेदन लम्बित न रखा जाए। संपत्ति नामांतरण में इस माह रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर श्री अरविन्द कुमार चौहान, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी शामली श्री आलोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर आयुक्त प्रशासन श्री रमेश यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर श्री संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर श्री सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शामली श्री सत्येन्द्र सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री दुष्यंत कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, चिकित्सा सहित संबंधित विभागों के मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय वर्मा, पुलिस अधीक्षक शामली श्री नरेंद्र प्रताप सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुडे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon