नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पहले बीमारी से मौतें होती थीं, आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे- सीएम योगी

1 min read

*पहले बीमारी से मौतें होती थीं, आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे- सीएम योगी*

आशुतोष दुबे ब्यूरो प्रमुख संत कबीर नगर
*संत कबीर नगर।* माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज संत कबीर नगर में *₹684 करोड़ से अधिक लागत की 201 विकास परियोजनाओं* का *लोकार्पण एवं शिलान्यास* किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि *”आज जो कांग्रेस, समाजवादी पार्टी प्रोपोगंडा कर रही है, इनसे पूछना चाहता हूँ, इन्होंने क्या किया था!”*

मुख्यमंत्री ने कहा कि *”पहले बीमारी से मौतें होती थीं, गरीब का बच्चा मरता था, ये मौन रहते थे, इनके कान में जूं नहीं रेंगती थी। ये कभी गरीब के साथ खड़े नहीं होते थे।”*

स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए CM योगी ने कहा कि *”आज गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी स्वस्थ है, एम्स बन गया है, और आज गोरखपुर के साथ कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बहराइच में मेडिकल कॉलेज बन गया है।”*

उन्होंने कहा कि *”मेडिकल कॉलेज की एक लंबी श्रृंखला खड़ी हो गई है। सरकार की इच्छाशक्ति होनी चाहिए, नियत साफ होनी चाहिए, नीति बन जाती है तो निर्माण भी हो जाता है। इसी का परिणाम है कि यहां मेडिकल कॉलेज बन गया है।”*

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता *गरीब, किसान, युवा और महिलाओं* का सशक्तिकरण है। विकास की यही नीति प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon