अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन।
1 min read
किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने अपने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया
==================================
किसान दिवस में समस्याओं का समय से निस्तारण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
—————————————————-
मुजफ्फरनगर….18.12.2024.. अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में किसानों ने भागेदारी कर अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने समस्त किसानों की समस्या को गम्भीरता के साथ सुना और उन्हे जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन भी दिया। उन्होने कहा कि किसानों के लिए जो योजना किसान हित में चलाई जा रही है उन्हें किसानों तक अवश्य पहुंचाया जाये।

तथा किसानों की समस्याओं के साथ साथ उन्हें कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तकनीकी सहायकों के माध्यम से भी दी जाये।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दियेे कि किसानो का हित सर्वाेपरि है किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होनी चाहिए जो समस्या है उन्हेे मौके पर जाकर त्वरित रूप से निस्तारित करे। बैठक मे सभी विभागों ने अपनी संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।

किसान दिवस में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी, किसान बंधु , एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे

