नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नव सुसज्जित प्रेस रूम का सतीश महाना ने किया उद्घाटन

1 min read

बड़ी संख्या में पत्रकार रहे उपस्थित

विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत और किया आभार व्यक्त

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्थित नव सुसज्जित प्रेस रूम का आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर श्री सतीश महाना जी ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विधानसभा को सुंदर और आधुनिक स्वरूप देने के बाद अब लोग विधायिका में रुचि लेकर यहां आने लगे हैं। हालांकि अभी भी बहुत से लोग विधायिका के महत्व को पूरी तरह नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि विधायिका के प्रति वर्षों पुरानी धारणा को बदलने की जरूरत है, और यह जिम्मेदारी हम सभी की है कि लोगों को विधायिका की कार्यप्रणाली से अवगत कराएं।

उल्लेखनीय है कि प्रेस रूम को आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।नए प्रेस रूम में इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के लिए बाइट देने की सुविधा के साथ फर्नीचर और तकनीकी सुविधाओं को उन्नत किया गया है। इसमें फोर शीटर तीन सोफा, 6 सिंगल शीटर सोफा, दो राउंड टेबल, टीवी, अलमारी, लैंप लाइट, तीन कंप्यूटर और तीन रिवॉल्विंग चेयर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सेंट्रलाइज़्ड एयर कंडीशनर और झूमर से इसे सुसज्जित किया गया है।


प्रेस रूम में एक अतिरिक्त कक्ष भी तैयार किया गया है, जिसमें थ्री शीटर एक सोफा, दो सिंगल शीटर सोफा, आधुनिक महिला और पुरुष शौचालय, टीवी और 244 लीटर का डबल डोर रेफ्रिजरेटर शामिल है। इसके अलावा, पत्रकारों की सुविधा के लिए एक पेंट्री एरिया भी बनाया गया है।प्रेस रूम के मीटिंग हॉल को विशेष रूप से बेहतरीन और कार्यशील बनाया गया है। इसमें पत्रकारों के लिए लगभग 40 रिवॉल्विंग चेयर और यू-शेप का एक बड़ा टेबल बनाया गया है, जिसके नीचे प्रत्येक स्थान पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा, फ्री वाई-फाई की सुविधा और मोबाइल चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था की गई है।
मीटिंग हॉल में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी की बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं, साथ ही प्रेस रूम की दीवारों पर विधानसभा अध्यक्ष की पत्रकारों के साथ बातचीत की कुछ अन्य तस्वीरें भी सजाई गई हैं।


उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने योगी सरकार और विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुराना प्रेस रूम अब पूरी तरह से आधुनिक और सुविधाजनक बन चुका है। श्री तिवारी ने कहा कि यह देश के किसी भी राज्य की विधानसभा का सबसे सुंदर और सुविधाजनक प्रेस रूम है।


इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों के साथ ही उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह,उपाध्यक्ष अविनाश मिश्रा,राघवेंद्र त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी,संयुक्त सचिव विजय कुमार त्रिपाठी और अनिल सैनी,कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा,अब्दुल वहीद,रितेश सिंह,नवेद शिकोह,राघवेंद्र सिंह,रेणु निगम,सत्येंद्र राय,शेखर पंडित उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon