नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

हर घर तिरंगा’ महाभियान के अंतर्गत मा0 मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने

1 min read

*‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के अंतर्गत मा0 मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज*
________________________

*‘तिरंगा हमारी अस्मिता, गौरव और राष्ट्रीय एकता का शाश्वत प्रतीक’ — मा0 मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
_______________________
मुज़फ्फरनगर, 12 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार राष्ट्र की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज मुज़फ्फरनगर स्थित अपने आवास पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संचालित ‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के अंतर्गत किया गया।
राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली सभ्यता, स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानों, वीर शहीदों की तपस्या और 140 करोड़ देशवासियों की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत प्रतीक है। तिरंगे का प्रत्येक रंग और मध्य में अंकित अशोक चक्र हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, त्याग, साहस और निरंतर कर्मशील रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और गौरव के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज जब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ विश्व पटल पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है, तब प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
मा0 मंत्री कपिल देव ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाला जन-आंदोलन है। आइए, हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएँ और अपने हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करें।
उन्होंने ओजस्वी स्वर में कहा।“हर जन से है बड़ा तिरंगा,
अटल भाव से खड़ा तिरंगा,
हर घर पर लहराए तिरंगा।”
उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान में ही भारत की शान है, इसकी गरिमा में ही हमारी राष्ट्रीय अस्मिता निहित है और इसकी ऊँचाई में ही नए, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प दिखाई देता है।
अंत में उन्होंने समस्त प्रदेश एवं देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ महाभियान में सहभागी बनकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon