नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भजनों और देशभक्ति के गीतों से श्याम प्रेमी रात भर लगाते रहें भजनों की गंगा में डुबकी

1 min read

भजनों और देशभक्ति के गीतों से श्याम प्रेमी रात भर लगाते रहें भजनों की गंगा में डुबकी

 

थारे आणे से सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज

 

लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) : दैनिक सूरज केसरी : हरीश शर्मा/आकाश झुरिया : कस्बें में स्थानीय प्राचीन श्याम हनुमान मंदिर द्वारा संचालित श्याम सहारा परिवार का छठा मासिक कीर्तन श्याम प्रेमी बजरंग लाल गोटे वाला के निवास पर किया गया। यह जानकारी देते हुए श्याम सहारा परिवार के सुरेश बीबीपुरिया ने बताया कि बाबा के दिव्य ज्योत प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में भजन गायक सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली सहित स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनो की प्रस्तुती उपस्थित दर्ज करवाई, जिन पर भक्त देर रात तक झूमते-नाचते रहे और वातावरण श्याम भक्ति और देशभक्ति के गीतों से सराबोर हो उठा। जहां एक ओर तिरंगे की थीम पर सजे सिंहासन पर विराजे बाबा का दरबार फूलों, गजरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया फूलों व इत्र की बरसात ने भक्तों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर यजमान बनें बजरंग लाल गोटेवाला, अरविंद गोटेवाला, अशोक गोटेवाला, गणेश गोटेवाला, पवन खाटूवाला, पत्रकार हरीश शर्मा, नथमल भंडारी, संजीव खाटूवाला, राकेश नाउवाला, मनोज कुमार खींची, चंद्र प्रकाश चेजारा, रमेश कुमावत, प्रवीण शर्मा, शंकर लाल सैनी, रोहित सैनी, महेश सोनी, बाल कलाकार विनीत बीबीपुरिया, अनिल सोमानी, डॉक्टर मोहित मोदी, दीपक जाजोदिया, श्याम सुंदर खाटूवाला, राजेश क्याल, संजय बीबीपुरिया, मुकेश सराफ, रजनीश जाजोदिया, विनोद बनाईवाला, रामप्रसाद बनाईवाला, अभिषेक बादुसरिया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के यजमान बने गोटेवाला परिवार द्वारा सभी का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश बीबीपुरिया ने किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon