महिलाओं को कैसे इंसाफ दिलाएंगी सपना कश्यप
महिलाओं को कैसे इंसाफ दिलाएंगी सपना कश्यप। मुजफ्फरनगर 13 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार श्रीमती सपना कश्यप, मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, मुजफ्फरनगर में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में की गई सुनवाई।
#प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये गये निर्देश।
**************
# पूर्व में प्राप्त आवेदनों/ प्रकरणों के सम्बंध में भी की गई समीक्षा।
***************
सभी आगंतुकों को विभागीय योजनाओ की विस्तृत जानकारी हेतु हैण्डबिल्स एवं पम्फलेट भी किये गये वितरित।
***************
#बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नगरीय क्षेत्र में माननीय सदस्य महोदया, अधिकारीगणों एवम बालिकाओं द्वारा किया गया वृक्षारोपण, इस अवसर पर माननीय सदस्य द्वारा प्रतिभाशाली बालिकाओं को उपहार भेंट कर फूलमालाओं से किया गया सम्मानित।
**************
आंगनवाड़ी केंद्र संधावली में माननीय सदस्य द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवम बच्चों को कराया गया अन्नप्राशन।
**************
माननीय सदस्य महोदया द्वारा जिला कारागार में महिला बैरक, औषधि भण्डार एवम कंप्यूटर कक्ष का किया गया निरीक्षण।
**************
#कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति, मुजफ्फरनगर से डॉ0 राजीव कुमार द्वारा किया गया। आज दिनांक 13.02.2025 को श्रीमती सपना कश्यप, मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के जनपद मुजफ्फरनगर आगमन पर निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग, मुजफ्फरनगर में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शक्ति शरण श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय डा0 आभा आत्रेय, पुलिस उपाधीक्षक नई मण्डी श्रीमती रूपाली राय चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रशांत कुमार, डिप्टी जेलर श्री दीपक सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विंद्याचल शुक्ला, महिला थाना प्रभारी श्रीमती संगीता चौधरी एवं पुलिस निरीक्षक रेणू सक्सेना, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी सुमनलता कौर द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। श्रीमती सपना कश्यप, मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, मुजफ्फरनगर में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में सुनवाई की गयी तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निर्धारित समयान्यर्गत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसके साथ ही पूर्व में प्राप्त आवेदनों/प्रकरणों के सम्बंध में भी समीक्षा की गई। सभी आगंतुकों/आवेदकों को विभागीय योजनाओ की विस्तृत जानकारी हेतु हैण्डबिल्स एवं पम्फलेट भी किये गये वितरित।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नगर क्षेत्र, मुजफ्फरनगर में मा0 सदस्य महोदय, अधिकारीगणों एवं बालिकाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मा0 अतिथि महोदया द्वारा प्रतिभाशाली बालिकाओं को उपहार भेंट कर एवं उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय आगमन पर मा0 महोदया को बालिकाओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ वार्डन बबीता शर्मा, ममता , पूनम, राखी एवं अन्य शिक्षिकाओं द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मा0 महोदया द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र, संधावली,बाल विकास परियोजना सदर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर उपस्थिति बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री संतोष शर्मा, सूपरवाईजर एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा मा0 सदस्य महोदया का पुष्प गुच्छ भेेंट कर स्वागत किया गया।
मा0 सदस्य महोदया द्वारा जिला कारागार, मुजफ्फरनर में महिला बैरक, औषधि भंडार एवम कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया एवं महिला बंदियों से मुलाकात कर उन्हें प्राप्त हो रही सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी तथा जेल अधीक्षक को निर्देश दिये गये कि सर्दी के मौसम के दृष्टिगत बीमार एवं बुजुर्ग महिलओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। मा0 महोदया के निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान जिला कारागार आगमन पर जेल अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी द्वारा मा. महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया एवं गारद द्वारा सलामी दी गयी। इस अवसर पर जेलर एवं समस्त डिप्टी जेलर व जिला कारागार स्टॉफ उपस्थित रहा। माननीय सदस्य महोदया के भ्रमण के अवसर पर नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, पूजा नरूला केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, केस वर्कर रेनू सिंह, आंकड़ा विश्लेषक सचिन कुमार, आउटरीच वर्कर संजय कुमार एवम अजय कुमार उपस्थित रहे।


