मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री जी का हुआ जोरदार अभिनंदन।
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री जी का हुआ जोरदार अभिनंदन। मुजफ्फरनगर 2 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार *उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन, रिजर्व पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से आगमन पर माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया स्वागत।*
*रिजर्व पुलिस लाइन में माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पुलिस बल द्वारा दी गई सलामी।*
*माननीय मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा स्वयं संभाली गई सुरक्षा व्यवस्था की कमान। एएस चेक टीम, बम निरोधक दस्ता एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रखी गई सतत निगरानी।*
आज दिनांक 02.10.2026 को उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। माननीय मुख्यमंत्री महोदय का हेलीकॉप्टर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में उतरा, जहां माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन में माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जनपद आगमन के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन द्वारा स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्धारित रूट एवं कार्यक्रम स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एएस चेक टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई तथा बम निरोधक दस्ते द्वारा सुरक्षा संबंधी जांच की गई। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महत्वपूर्ण स्थानों एवं आसपास के क्षेत्रों की सतत निगरानी की जा रही है। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जनपद आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।


