बुढाना पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में वाहन चोर हो गया लंगड़ा
1 min read
बुढाना पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में वाहन चोर हो गया लंगड़ा। *बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 20 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 01 शातिर/वांछित वाहन चोर अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाईकिल बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह व थाना प्रभारी बुढाना श्री सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 20.09.2026 को थाना बुढाना पुलिस द्वारा क्राउन स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंदवाडा की ओर से मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल सवार चेकिंग हेतु नही रूका तथा तेजी से वापस मुडकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर बदमाश की मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गई तथा वह मोटरसाइकिल को वहीं छोडकर ईंख के खेत में घुस गया। पुलिस द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाश द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* बिलाल उर्फ मंकी पुत्र इस्तकार नि0 खैर नगर थाना दिल्ली गेट जनपद मेरठ ।
*नोट-* थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल उर्फ मंकी उपरोक्त शातिर किस्म का वाहन चोर अभियुक्त है जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों पर चोरी/गैंगस्टर एक्ट आदि गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं साथ ही अभियुक्त थाना नोचंदी, मेरठ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 233/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित है।


