नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मण्डलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर डॉ रुपेश कुमार ,द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम नंगला बुजुर्ग, तहसील जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया।

1 min read

 मण्डलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर डॉ रुपेश कुमार ,द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम नंगला बुजुर्ग, तहसील जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया।

 

_______________________

मुजफ्फरनगर 22 सितंबर 2026 मण्डलायुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर डॉ रुपेश कुमार,द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम नंगला बुजुर्ग, तहसील जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर, मुख्य विकास अधिकारी, तथा उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण सहित सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण में मण्डलायुक्त द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक बिल्डिंग, छात्र एवं छात्राओं के हॉस्टल, मेस तथा खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्थाओं तथा खेलकूद संबंधी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

मण्डलायुक्त द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक अपनी दिनचर्या एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त महोदय द्वारा विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके साथ क्रिकेट भी खेला तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ समुचित आवास, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं खेलकूद की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

मण्डलायुक्त द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधों के संरक्षण एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जानसठ, सहायक श्रमायुक्त, मुज़फ्फरनगर, सी0ओ0 जानसठ, एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं विद्यालय प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon