नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

लोकप्रिय एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी की ताबड़तोड़ कारवाइयां

1 min read

किया फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों और भू माफियाओं को दी कड़ी चेतावनी*। बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 12 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लेग मार्च*

माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो जेल जाएंगे – एसडीएम मोनालिसा जौहरी

 

मुज़फ्फरनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है एक-एक बिंदु के साथ बूथ स्तर पर तैयारी को परखा जा रहा हैं। मंगलवार को एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बा शाहपुर एवं ग्राम कसेरवा में पुलिस सी.ओ. बुढ़ाना थानाध्यक्ष शाहपुर व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की हिदायत दी कि लोकसभा चुनाव, रमजान, होली व ईद के त्योहारों को लेकर उप जिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी अलर्ट मोड पर आ गई है एसडीएम ने मुख्य मार्ग से पैदल मार्च किया इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर आगामी त्यौहारों वी लोकसभा चुनाव में शांति बनाए रखने की अपील की और कहा की अगर किसी ने माहौल बिगड़ने का प्रयास किया यह चुनाव प्रभावित करने और गड़बड़ी करने की कोशिश की तो तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी कहां की प्रत्येक गांव से असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें मुचलका पाबंद किया जाएगा। त्योहारों व चुनाव के दौरान इंटरनेट मीडिया पर यदि किसी ने अशोभनीय टिप्पणी या झूठी अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने ग्रामवासियों से कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस तत्काल आपके पास पहुंचेगी उन्होंने सभी ग्राम वासियों से निर्भय होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया बुढ़ाना एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने पहले थाने पर पहुंचकर पुलिस फोर्स की तैयारी को परखा इसके बाद बूथों पर पहुंचकर व्यवस्था जांची। 11-बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में गलियों में पहुंचकर फोर्स ने स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया इसके बाद एसडीएम बुढाना ने ग्रामीणों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आव्हान किया।

*एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने फिर अवैध कब्जेदारों पर गरजाई जे.सी.बी.*

अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप

*एसडीएम मोनालिसा की निष्पक्ष कार्यशैली की हर तरफ हो रही तारीफ*

*एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने तालाब की भूमि से जे.सी.बी. से हटवाया अवैध कब्जा*

एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी को आज सुबह 11:00 बजे जनसुनवाई के दौरान शिकायत प्राप्त हुई की ग्राम जौला में तालाब की भूमि जिसका गाटा संख्या:- 204/1, 204/2 क्षेत्रफल 3.2440 हेक्टेयर भूमि जो कि राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है जिसके आशिक भाग पर जमील पुत्र शेरदिन ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है जबकि वर्तमान में तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा है तालाब पर अवैध कब्जा होने से गांव में रहने वाले अन्य ग्रामवासियों को पानी की निकासी में समस्या उत्पन्न हो रही थी शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने नायब तहसीलदार बुढाना श्री अमन कुमार व क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर स्थलीय व अभिलेखीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए उप जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में राजस्व टीम ने मौके पर जाकर जांच की जांच में तालाब पर अवैध कब्जे होने की पुष्टि हुई जिस पर तत्काल उप जिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर राजस्व टीम द्वारा तालाब पर से अवैध रूप से किए गए कब्जे को जेसीबी के माध्यम से हटवा दिया गया है। एसडीएम की निष्पक्ष कार्यशैली की क्षेत्र की जनता खूब तारीफ कर रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कभी न मिटने वाली अपनी अमिट छाप बनाई है। उनकी निष्पक्ष कार्यशैली को बुढाना तहसील ही नही जनपद मुज़फ्फरनगर की समस्त जनता उनको याद करेगी।

एसडीएम मोनालिसा ने बताया कि आज जनसुनवाई में तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी जांच राजस्व टीम से कराई गई। तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा था जिस कारण ग्रामवासियों के घरों का पानी निकासी की समस्या हो रही थी। तालाब की भूमि पर से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। वर्तमान में तालाब की खुदाई का कार्य भी चल रहा है। सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जा बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। यदि कोई सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायगी। बुढाना की लोकप्रिय एसडीएम मोनालिसा जौहरी की आम जनमानस में जोरदार प्रशंसा की जा रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon