नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्यमंत्री के शुक्रताल में संभावित भ्रमण को दृष्टिगत जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया क्षेत्र का भ्रमण दिए कड़े निर्देश

1 min read

मुजफ्फरनगर 7 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

मुजफ्फरनगर में थानाक्षेत्र भोपा स्थित शुक्रताल में दिनांक 12.02.2024 को प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ आज दिनांक 07.02.2024 को शुक्रताल स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के सम्बन्ध में अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए पुलिस बल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, असामाजिक तत्वों/सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने, छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया।

दिनांक 12.02.2024 को प्रस्तावित उक्त कार्यक्रम में माननीय मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ महोदय के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अधिकारीगण द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारीगण द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनो की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वीवीआईपी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हो। आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अधिकारीगण द्वारा हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व बैरिकेडिंग को चेक करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon