नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिला बार संघ के सदस्यों द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को प्रतीक चिन्ह व बुके देकर किया गया सम्मानित


जिला बार संघ के सदस्यों द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को प्रतीक चिन्ह व बुके देकर किया गया सम्मानित।

मुजफ्फरनगर 7 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के जिला बार संघ के सदस्यों द्वारा जिला बार सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष, जिला बार संघ महासचवि एवं अन्य सदस्यों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह को प्रतीक चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। जिला बार संघ अध्यक्ष महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिससे जनपदवासियों में विश्वास तथा सुरक्षा की भावना जागृत हुई है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को धन्यवाद कहते हुए आभार प्रकट किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिवक्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता बेहद सहनशील, उदार और संयमी हैं। पुलिस और प्रशासन को उनका हमेशा सहयोग मिलता रहा है तथा आगे भी इसी प्रकार से सहयोग की अपेक्षा है। इस दौरान जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के पदाधिकारीगण एवं सदस्य तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon