नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आवास विकास कॉलोनी का किया

1 min read

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आवास विकास कॉलोनी का किया निरीक्षण, ईओ नगर पालिका को दिए सख्त सफ़ाई व मूलभूत सुविधाओं के निर्देश*

मुज़फ्फरनगर 25 जनवरी।

उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं मुज़फ्फरनगर विधानसभा से विधायक कपिल देव अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी के नागरिकों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने साफ़-सफाई, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में साफ़-सफाई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुदृढ़ किया जाए तथा सभी जनसमस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि

“जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। मुज़फ्फरनगर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है।”

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष नितिन मलिक, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजलि चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, श्री श्याम लाल प्रजापति, श्री भूपेंद्र प्रजापति सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon