नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

इस्लामिया गर्ल्स एकेडमी खतौली में दीनियात व विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

1 min read

इस्लामिया गर्ल्स एकेडमी खतौली में दीनियात व विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

कैराना सांसद इकरा हसन ने बालिकाओं की शिक्षा पर दिया ज़ोर

खतौली (मुज़फ्फरनगर)। इस्लामिया गर्ल्स एकेडमी, खतौली द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को दीनियात एवं विज्ञान प्रदर्शनी का एक भव्य आ योजन बुढ़ाना रोड स्थित रॉचल गार्डन, खतौली में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. नसीर खान ने की तथा संचालन की जिम्मेदारी परवेज़ गाज़ी ने निभाई।

कार्यक्रम में कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद इकरा हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं द्वारा लगाए गए दीनियात व विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

प्रदर्शनी में इस्लामिया गर्ल्स एकेडमी की छात्राओं ने धार्मिक शिक्षा एवं आधुनिक विज्ञान पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। साथ ही समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथि सांसद इकरा हसन ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों को अच्छी और उच्च शिक्षा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने भी मुझे बेहतर शिक्षा के लिए लंदन भेजा था। शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का भविष्य उज्ज्वल होता है। उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, शिक्षित समाज का निर्माण करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में फैली बुराइयों व कुरीतियों को दूर करना रहा, यह जानकारी इस्लामिया गर्ल्स एकेडमी के सेक्रेटरी डॉ. जमीर अहमद ने दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक नईमुद्दीन, प्रधानाचार्या फरहीन द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नवीन कुमार, डॉ. कविता नागर, डॉ. अमीर आज़म कुरैशी, डॉ. एन. के. त्यागी, प्रो. कविता गुप्ता, यासमीन (एजुकेटर), अल्पसंख्यक विकास मंच के पदाधिकारी, मास्टर फैज़ान, प्रो. असलम सिद्दीकी, मौलाना युदरी साहब, मुफ्ती मुजीब, डॉ. हसन सहित समीर, माजिया, लायबा, सdफ़, सफिया, जौया, समरीन, तुबा, आफरीन तथा सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायक रहा और क्षेत्र में बालिका शिक्षा को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon