मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग आबकारी विभाग कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर शराब की दुकानों पर
1 min read
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
आबकारी विभाग कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान शुरू*
अपर मुख्य सचिव, एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक 22.7.2026 को विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षकों के द्वारा आज रोहना टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया , किसी भी वाहन से अवैध मदिरा की बरामदगी नहीं हुई ।
साथ ही आबकारी निरीक्षकों द्वारा मदिरा की दुकानों का भी सघन निरीक्षण किया गया ; पोज़ मशीन से मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के साथ ही दुकानों पर रखे स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से भौतिक सत्यापन किया गया , मदिरा अपने निर्धारित मूल्य पर ही बिक रही है की नहीं, इसको सुनिश्चित करने के लिए गोपनीय टेस्ट परचेस कराये गए ; दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही संचित स्टॉक में से रैंडमनली बोतलों को निकालकर उनपर लगे QR कोड को विभागीय ऐप के माध्यम चेक किया गया । साथ ही समस्त देशी दुकानों पर 42.8% की 100 ML की मदिरा को रखने के लिए निर्देशित किया गया ।


