स्वामी कल्याण देव एक संत के साथ-साथ महान समाज सुधारक थे
1 min read
स्वामी कल्याण देव एक संत के साथ-साथ महान समाज सुधारक थे – मास्टर विजय सिंह
गांधी पॉलिटेक्निक में स्वामी कल्याण देव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर :- स्वामी कल्याण देव जी महाराज की 22 वी पुण्यतिथि के अवसर आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह व चमन लाल प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक ,राजेंद्र पुंडीर राजपूत महासभा के अध्यक्ष आदि ने गांधी पॉलिटेक्निक में यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके कार्यों का गुणगान कर उन्हें महान समाज सुधारक बताया ,
पूज्य वीतराग शिक्षा ऋषि, तीन सदी के युग दृष्टा,शुकतीर्थ के उद्धारक, पद्मश्री व पद्मभूषण से अलंकृत, स्वामी कल्याण देव जी की 22 वी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तपोस्थली गांधी पाॅलीटेक्निक, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के सम्मुख यज्ञ पूजन कर उनकी प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा छोटी सी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्वामी जी के द्वारा शिक्षा व समाजिक के क्षेत्र में किए गए कार्यों का गुणगान किया.
इस अवसर पर आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह ने कहा स्वामी कल्याण देव जी एक संत के साथ-साथ बड़े समाज सुधारक थे , शिक्षा व सामाजिक कार्य करने की स्वामी जी को दिव्य शक्ति प्राप्त थी , वे बहुत ही गरीब घर के थे , उनके फटे कपड़े थे कोई बैंक बैलेंस नही था शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने 300 स्कूल स्थापित किये जिनमे हाई स्कूल इंटर कॉलेज , डिग्री कॉलेज, महिला कॉलेज, पॉलिटेक्निक व मेडिकल कॉलेज तथा तकनीकी स्कूल, आदि समाज उत्थान के लिए स्थापित किया जिसमें गरीब अमीर के बच्चे सरकारी फीस देकर पढ़ रहे हैं , स्वामी जी का मानना था शिक्षा से ही देश व समाज को उन्नत बनाया जा सकता है शिक्षा के अलावा उन्होंने बहुत समाज सुधार के कार्य किये.जहां आज लोगो ने शिक्षण संस्थाओं को आमदनी का साधन बना कर लूट मचा रखी है वहीं स्वामी कल्याण देव जी की शिक्षण संस्थाओ मे स्वामी जी के उत्तराधिकारी स्वामी स्वामी ओमानंद जी महाराज ने सभी शिक्षण संस्थाओ को आमदनी का साधन नहीं बनने दिया ,गरीब अमीर छात्रों से सरकारी मानको के अनुरूप ही फीस ली जाती है . राजेंद्र पुंडीर ने कहा स्वामी कल्याण देव जी के बाद स्वामी ओमानंद जी महाराज ने 22 स्कूल स्थापित कर गुरु शिष्य की परंपराओं को चार चांद लगाए. सतीश शर्मा ने कहा लोगों के तीन संतान अवश्य होनी चाहिए एक बॉर्डर पर देश की रक्षा करें दूसरा संत बने तथा तीसरा घर संभाले चमन लाल ने कहा स्वामी जी ने शिक्षा के साथ-साथ रोजगार भी दिया
कार्यक्रम में चमन लाल , राजेंद्र पुंडीर , डॉ सुभाष शर्मा , मनोज सिखेड़ा,अनुज कुमार , डॉक्टर नरेंद्र पाठक, बबीता रानी , डॉ अभिषेक चौधरी, नीरज कुमार,आर के मेधा , मनोज कुमार , अवधेश कुमार, राजेंद्र शर्मा , राजेंद्र सैनी , बसंत गोयल, क्रष कौशिक मनोज कुमार गर्ग आदि बहुत लोगो ने भाग लिया,


