मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस (29 अगस्त) के राष्ट्रीय खेल दिवस
1 min read
मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस (29 अगस्त) के राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर किया गया डी o ए o वी० डिग्री कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।
==================================
लखनऊ से माननीय मुख्य मंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार का लाईव प्रसारण जिला खेल कार्यालय मुजप्फर नगर डी०ए०वी० कालेज के ओडीटोरियम में स्कीन पर लाईव प्रसारण एंव शपथ कार्यकम करवाया गया जिसमें लगभग
300 खिलाड़ी उपस्थित रहें।
==================================
उत्तर प्रदेश शासन एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिला प्रशासन
एव जिला खेल कार्यालय मुजफ्फर नगर के सयुक्त तत्वाधान में डी०ए०वी० डिग्री कालेज मुजफ्फर नगर के मैदान पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
==================================
मुजफ्फरनगर दिनांक 29 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय मुजफ्फर नगर के सयुक्त तत्वाधान में डी०ए०वी० डिग्री कालेज मुजफ्फर नगर के मैदान पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एंव प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के लाईव शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिधि श्री चौधरी तेजवीर सिंह माननीय सांसद मथुरा का स्वागत श्री उमेश मिश्रा जिलाधिकारी , एवं श्री सुधीर सैनी माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फर नगर का स्वागत श्री कंडारकर कमल किशोर देशभुषण मुख्य विकास अधिकारी महोदय मुजष्फर नगर एव श्रीमति मिथलेश पाल जी माननीय विधायक विधान सभा मीरापुर का स्वागत प्रो० गरीमा जैन डी०ए०वी० डिग्री कालेज मुजफ्फर नगर एवं उपकीडाधिकारी सुश्री पूनम विश्नोई द्वारा सयुक्त रूप से बुके, अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। तथा प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाडियो सहित प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाये जाने वाले आफीशियलों को पुरूस्कार प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि द्वारा जनपद की राष्ट्रीय स्तर पर एथलैटिक्स खेल की उभरती खेल प्रतिभाओं जिनमें क्रमशः कु० शालिनी, आयुषी एव विशाखा को ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया गया एवं ताईकयान्डों की राज्य स्तरीय खिलाडियों जिनमें लवीश शर्मा, विनीत को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। हॉकी प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों / कालेजों एवं क्लबों की 08 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें ग्रुप-ए में डी०ए०वी० इन्टर कॉलेज/स्पोर्ट्स स्टेडियम बी/स्टाईकर हॉकी एकेडमी / जयहिन्द इन्टर कालेज चरथावल तथा ग्रुप बी० मे ग्रासरूठ हॉकी मुजफ्फर नगर / एल० जे०पी०एस० वी०एम० इन्टर कालेज / स्पोट्स स्टेडियम ए एवं डी०ए०वी० इन्टर कालेज मुजफ्फर नगर की
टीमो ने प्रतिभाग किया। हॉकी प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार है। हॉकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच डी० ए० वी० इन्टर कालेज मुजप्फर नगर एवं लाला जगदीश प्रसाद इन्टर कालेज के मध्य खेला गया जिसमें डी०ए०वी० इन्टर कालेज की टीम ने लाला जगदीश प्रसाद को पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता रही।
इस अवसर पर लखनऊ से माननीय मुख्य मंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार का लाईव प्रसारण जिला खेल कार्यालय मुजप्फर नगर डी०ए०वी० कालेज के ओडीटोरियम में स्कीन पर लाईव प्रसारण एंव शपथ कार्यकम करवाया गया जिसमें लगभग 300 खिलाड़ी उपस्थित रहें। इसके उपरान्त माननीय सांसद जी जनपद मथुरा श्री चौधरी तेजवीर सिंह एंव श्री सुधीर सैनी माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुजप्फर नगर द्वारा खिलाडियों को आशीष वचन प्रदान करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी कि फिट इण्डिया स्कीम एवं माननीय मुख्य मंत्री जी उत्तर प्रदेश की खेल नीति की भी सराहना की गयी। उपकीडाधिकारी सुश्री पूनम विश्नोई ने मेजर ध्यान चन्द जी के विषय में विस्तृत जानकारी सभी खिलाडियों को उनकी राष्ट्रभक्ति के विषय में विस्तार से बताया। कि वह पथ क्या पथिक कुशलता क्या जिस पथ पर बिखरे सूल न हो नाविक के धैर्य कुशलता क्या यदि धारायें प्रतिकूल न हो, विपरीत परिस्थतियों में भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी ने ओल्म्पिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
उक्त के अतिरिक्त खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के सयुंक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस के अवसर पर खेल गतिविधियों में खिलाडियों की प्रतिभागिता एवं शारीरिक गतिविधियों में जागरूकता को बढ़ावा दिए जाने के उद्देशय से जिला खेल कार्यालय मुजफ्फर नगर के अधीन जनपद के राष्ट्रीय किसान इन्टर कालेज मुजफ्फर नगर में सचालित खेलो इन्डिया सेन्टर स्थल पर एथलैटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया तथा प्रतियोगिता के विजेताओं को डी०ए०वी० कालेज ओडीटोरियम में मा० मुख्य अतिथि श्री चौधरी तेजवीर सिंह सांसद मथुरा द्वारा पुरूस्कृत किया गया। जिसके परिणाम निम्नुसार है।
प्रतियोगिता का नाम
100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान
अजहर, द्वितीय स्थान रोहन, तृतीय स्थान वंश बालियान,
200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मुजम्मिल, द्वितीय स्थान लविश, तृतीय स्थान आरिश शाह,
प्रतियोगिता आयोजन के अवसर पर श्री राजेश कुमार श्रीवास जिला विधालय निरीक्षक, श्री सन्दीप चौहान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री प्रवीण कुमार शर्मा प्रधानाचार्य डी०ए०वी० इंटर कॉलेज मुजफ्फर नगर सुश्री पूनम विश्नाई उपक्रीड़ा अधिकारी, श्री मनीश शर्मा वुशू प्रशिक्षक, श्री रवि कुमार कैनोईग प्रशिक्षक, श्री प्रदीप कुमार कुश्ती प्रशिक्षक, श्री विकास सैनी एथै० प्रशिक्षक, श्री सत्यकाम तोमर पी०टी०ई० डी०ए०वी० कालेज आदि के अतिरिक्त विभिन्न खेलों के वरिष्ठ खिलाडी, गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। पुरुस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का सचांलन एंव उद्धघोषक सुश्री पूनम विश्नोई उपक्रिडाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में श्री भूपेन्द्र सिंह यादव प्रभारी कीडाधिकारी मुजफ्फर नगर, डा० गरीमा जैन प्राचार्या डी० ए o वी० डिग्री कालेज के द्वारा सयुक्त रूप से सभी सम्मानित जनपद के वरिष्ठतम अधिकारीगण एवं माननीय जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया।


