मुजफ्फरनगर में बनी रहे शांति; डीआईजी,डीएम, एसएसपी ने किया फ्लेग मार्च दिए कड़े निर्देश
1 min read
मुजफ्फरनगर में बनी रहे शांति; डीआईजी,डीएम, एसएसपी ने किया फ्लेग मार्च दिए कड़े निर्देश
मुजफ्फरनगर 9 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार
*जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए स्थानीय लोगो से किया संवाद, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।* 
जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु आज दिनांक 09.02.2024 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अजय कुमार साहनी महोदय, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान स्थानीय लोगो व धर्मगुरू से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य व भीड-भाड़ वाले स्थानों (खालापार, मिनाक्षी चौक, हनुमान चौक, शिव चौक, शामली स्टैण्ड आदि) पर पैदल गश्त की गयी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री व्योम बिंदल, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री भोसले विनायक गोपाल व क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। 
पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त के दौरान स्थानीय लोगों व धर्मगुरुओं से संवाद कर सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा सभी से अपील की गयी कि आपसी सौहार्द बनाए रखें, किसी भी भ्रामक खबर /अफवाह पर ध्यान ना दें किसी भी वायरल/भ्रामक खवर की पुष्टी पुलिस/प्रशासन से अवश्य करें, किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनें, जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिसबल को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु सतर्कता6 पूर्वक ड्यूटी करें। भीडभाड व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गस्त करते रहें, हुडदंग व अराजकता फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाही करे तथा बैरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से पुलिस बल को अवगत कराया गया।

