थाना थित पुलिस और बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी हुए लंगड़े।
1 min read
थाना थित पुलिस और बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी हुए लंगड़े।
तितावी मुजफ्फरनगर 22 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार
*थाना तितावी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 शातिर अभियुक्तगण को किया गया घायल / गिरफ्तार । अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गए 02 मोबाईल, 01 पल्सर मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट तथा अवैध शस्त्र बरामद । जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री संत प्रसाद उपाध्याय के निकट पर्येवक्षण तथा थानाध्यक्ष तितावी श्री मानवेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 22.02.2025 को थाना तितावी पुलिस की तिरपड़ी कट के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 02 शातिर अभियुक्तगण को घायल / गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गए 02 मोबाईल, 01 पल्सर मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये हैं । घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 18.02.2025 को वादी श्री सचिन पुत्र ओमवीर निवासी तलवा माजरा थाना बाबरी, शामली द्वारा थाना तितावी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वादी का भाई विपिन दिनांक 16.02.2025 की रात्रि को अपनी गाड़ी से मेरठ जाने के लिए निकला था तथा रास्ते में वादी के भाई द्वारा 02 लोगों को लिफ्ट दी गयी थी जिनके द्वारा वादी के भाई विपिन उपरोक्त के साथ मारपीट कर 02 मोबाईल व अन्य सामान लूट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना तितावी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी ।
आज दिनांक 22.02.2025 को थाना तितावी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र के ग्राम काजीखेड़ा निवासी 02 व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं । सूचना पर थाना तितावी पुलिस टीम द्वारा तिरपड़ी से बघरा जाने वाले मार्ग पर दोनो व्यक्तियों की घेराबंदी की गयी तो दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने का प्रयास किया गया । बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी को कोई असर नहीं हुआ । थाना तितावी पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गये ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*
*1.* आकाश उर्फ मोंटी पुत्र ओमवीर निवासी काजीखेड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर ।
*2.* आर्यन उर्फ नंदू पुत्र जितेंद्र निवासी काजीखेड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर ।
*बरामदगीः-*
02 मोबाईल (लूटे गए) ।
01 पल्सर मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट ।
02 तमंचे मय 04 जिंदा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* उप निरीक्षक अजय पाल सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
*2.* उप निरीक्षक अनिल कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
*3.* उप निरीक्षक मशकूर अली थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
*4.* उप निरीक्षक दीपक तोमर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
*5.* है0का0 642 गौरव राणा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
*6.* का0 1033 सचिन तेवतिया थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।


