नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं शुरू: बना कंट्रोल रूम

1 min read

मुजफ्फरनगर सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं शुरू: बना कंट्रोल रूम: शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने तिलक लगाकर किया विद्यार्थियों का स्वागत। मुजफ्फरनगर/ लखनऊ 24 फरवरी दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार आज जनपद मुजफ्फरनगर सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन आज उत्तर प्रदेश की शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प देकर एवं मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया एवं शुभकामनाएं भी दी मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 24 फरवरी से 12 मार्च तक बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी

कुल 13 दिवसों में सम्पन्न होगी बोर्ड परीक्षा (जनपद प्रयागराज सहित)

अनुचित साधनों का उपयोग करने पर होगी कठोर कार्रवाई

परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए एस०टी०एफ० एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई सक्रिय

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकार्डरयुक्त 02 सी०सी०टी०वी० कैमरे स्थापित

17 जनपदों के 306 परीक्षा केन्द्र अति संवेदनशील

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 54 लाख 37 हजार 233 परीक्षार्थी पंजीकृत

हाईस्कूल के 27 लाख 32 हजार 216 तथा इंटरमीडिएट के 27 लाख 5 हजार 17 परीक्षार्थी पंजीकृत

*यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का पहला दिन*

प्रथम पाली 8.30 बजे से 11.45 बजे तक

द्वितीय पाली 2 बजे से 5.15 तक

प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिन्दी व प्रारम्भिक हिन्दी तथा इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा

द्वितीय पाली में हाईस्कूल की हेल्थकेयर तथा इण्टरमीडिएट की हिन्दी, सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षा होगी दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

गुलाब देवी ने जुबली इण्टर कालेज, लखनऊ में प्रथम पाली के परीक्षार्थियों का तिलक कर और मीठा खिलाकर किया स्वागत

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, मेरी प्रार्थना है कि सभी छात्र पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और अच्छे अंकों को प्राप्त कर उत्तीर्ण हों।

उन्होंने कहा यूपी बोर्ड परीक्षा केवल एक शैक्षणिक मूल्यांकन नहीं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। हमारी सरकार छात्रों को बेहतर और पारदर्शी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जुबली इण्टर कालेज में स्थापित कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

प्रयागराज में भी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से निगरानी की जा रही है, जिसका यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निरीक्षण किया

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गई। प्रदेशभर में 8140 केंद्रों पर 54,37,233 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। महाकुम्भ में स्नान के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण प्रयागराज जिले में पहले दिन परीक्षा नहीं हुई। यह परीक्षा नौ मार्च को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगी। शेष 74 जिलों में पूर्व निर्धारित समय और केंद्रों पर परीक्षा कराई गयी है। पहली पाली में सुबह आठ से 11:15 बजे तक हाईस्कूल हिन्दी और प्रारंभिक हिन्दी जबकि इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटर हिन्दी और सामान्य हिन्दी जबकि हाईस्कूल हेल्थकेयर विषय की परीक्षा होगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह सुबह छह बजे से ही मुख्यालय में डटे हुए हैं। कंट्रोल रूम से परीक्ष केंद्रों के स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है। दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में भी मुजफ्फरनगर जनपद के जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण प्रजापत और नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप एवं क्षेत्र अधिकारी सदर श्री राजू साव के नेतृत्व में तमाम पुलिस बलों द्वारा नकल विहीन वातावरण में बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हो रही है मिली जानकारी के अनुसार

यूपी के साथ साथ जनपद मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की इंटर की दूसरी पारी की परीक्षा शुरू

स्टूडेंट्स में परीक्षा को लेकर बड़ा उत्साह दिखाई दिया

पुलिस प्रशासन परीक्षा को लेकर चुस्त नजर आया कुल मिलाकर मुजफ्फरनगर जनपद में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं और समाचार लिखे जाने तक दूसरी पारी की परीक्षाएं नकल विहीन वातावरण में संपन्न कराई जा रही है जिला विद्यालय निरीक्षक सहित शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी भ्रमण पर दिखाई दे रहे हैं एवं परीक्षा केदो का निरीक्षण भी कर रहे हैं

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon