नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अध्यक्षा वामा सारथी, उ0प्र0 द्वारा पुलिस मुख्यालय में शिशु वाटिका एवं

1 min read

अध्यक्षा वामा सारथी, उ0प्र0 द्वारा पुलिस मुख्यालय में शिशु वाटिका एवं नारी विश्राम गृह का किया गया उद्घाटन

आज दिनांकः 21.04.2025 को श्रीमती डिम्पल वर्मा (आई0ए0एस0 से0 नि0), अध्यक्षा वामा सारथी, उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग), गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ के चतुर्थ टॉवर, भूतल स्थित कैफेटेरिया प्रांगण में शिशु वाटिका एवं नारी विश्राम गृह का उद्घाटन किया गया।

मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी की महिला सुरक्षा के प्रति प्राथमिकता के दृष्टिगत विगत वर्षो में उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुयी है। महिला कर्मियों को कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण एवं मूलभूत सुविधायें प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में शिशु वाटिका एवं नारी विश्राम गृह का निर्माण कराया गया है। उक्त परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश के समस्त पुलिस कमिश्नरेट/जनपदों की पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालयों एवं थानों में भी शिशु वाटिका एवं नारी विश्राम गृह बनाये जाने के निर्देश पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा दिये गये है।

इस अवसर पर अध्यक्षा, वामा सारथी श्रीमती डिम्पल वर्मा द्वारा कहा गया कि-’’महिला पुलिस कर्मियों को दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है उन्हें नौकरी के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन करना पड़ता है। ऐसे में जिन महिला कर्मियों के छोटे बच्चे हैं तथा घर में उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुये पुलिस मुख्यालय में शिशु वाटिका एवं नारी विश्राम गृह का शुभारम्भ किया गया है।’’

अध्यक्षा, वामा सारथी द्वारा यह भी कहा गया कि ’’महिलाओं के लिए अलग विश्राम कक्ष और बच्चों के लिए क्रेच जैसी सुविधाएं कार्यस्थल पर न केवल सुविधा देती हैं, बल्कि उन्हें मानसिक संतुलन और आत्मबल भी प्रदान करती हैं। खासकर उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहाँ ’’मिशन शक्ति’’ जैसे अभियान महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रहे हैं, ऐसे प्रयास और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। वामा सारथी, इस दिशा में आगे भी कार्य करती रहेगी। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि इसी तरह की सुविधाएं प्रदेश के सभी जनपदों की पुलिस लाइनों और थानों में उपलब्ध कराई जाएं, ताकि हमारी महिला पुलिसकर्मी हर स्तर पर सुरक्षित, समर्थ और सम्मानित महसूस करें।’’

अध्यक्षा, वामा सारक्षी द्वारा अन्त में कहा गया कि-‘‘यह पहल हमारी सोच में उस बदलाव का प्रतीक है जहाँ सुरक्षा और संवेदनशीलता साथ-साथ चलते हैं। जब महिला पुलिसकर्मी सशक्त होगी, तो हमारी पुलिस व्यवस्था और भी अधिक प्रभावी और मानवीय बनेगी।’’

कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक श्रीमती रेणुका मिश्रा, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती तिलोत्मा वर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय श्री आनन्द स्वरूप, अपर पुलिस महानिदेशक 112 श्रीमती नीरा रावत, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था श्री अमिताभ यश, अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ श्री एन0 रविन्दर, अपर पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस श्रीमती पद्मजा चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon