संस्कार भारती मेरठ प्रान्त
1 min read
*संस्कार भारती मेरठ प्रान्त*
प्रान्तीय प्रबन्धकारिणी बैठक
एवम्
प्रान्तीय विशेष साधारण सभा -2025
*ध्येयपूर्ण एवं भव्यता के साथ सम्पन्न*
*कार्यकारिणी घोषणा*
जिसमे मुजफ्फरनगर के *डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी बने संस्कार भारती मेरठ प्रान्त के दृश्य कला संयोजक*
संस्कार भारती मेरठ प्रांत की विशेष साधारण सभा एवं प्रबंधकारणी बैठक महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज लाजपत नगर मुरादावाद में महानगर इकाई के अध्यक्ष श्री काव्य सौरभ जैमिनी जी के सफल व्यवस्थापन के साथ सम्पन्न हुई ।
जिसमें क्षेत्र संगठन मंत्री श्रीमान विजय जी, अखिल भारतीय सदस्य श्री चेतन जोशी जी एवं राजेश रस्तौगी की गरिमामयी उपस्थिति रही । जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष प्रो० वागीश दिनकर तथा संचालन प्रांतीय महामंत्री इंद्रपाल शर्मा द्वारा किया गया ।
प्रांतीय साधारण सभा में मेरठ प्रांत के प्रांतीय पदाधिकारी व सदस्यगण तथा सभी जिला एवं महानगर इकाई के अध्यक्ष -महामंत्री – कोषाध्यक्ष – एवं विशेष आमन्त्रित सदस्य / संस्थापक सदस्य उपस्थित रहे ।
प्रांत अध्यक्ष प्रो० वागीश दिनकर ने प्रांत की आगामी तीन वर्षों (2024 से 2027 ) की कार्यकारिणी की घोषणा की ।
जिसमें *प्रान्तीय महामंत्री* इन्द्रपाल शर्मा,
*प्रान्तीय कोषाध्यक्ष -* प्रेम प्रकाश अरोरा, *प्रान्तीय सह कोषाध्यक्ष* – अमित मित्तल,
*प्रांतीय उपाध्यक्ष* डा० सुधाकर आशावादी जी – मेरठ महानगर, राकेश कुमार जैन -मेरठ महानगर व पूनम बंसल मुरादाबाद महानगर,
*प्रांत मंत्री* – वीना गोयल पिलखुआ (हापुड़ ), प्रदीप कुमार सिंघल – पिलखुवा ( हापुड़ ), राजेंद्र सिंह राणा एड० -मेरठ महानगर, प्रतीक गुप्ता – पिलखुआ ( हापुड़ ) , देवेंद्र मिर्जापुरी – बुलंदशहर,
*प्रचार प्रमुख* डॉ यतीन्द्र कटारिया -धनौरा (अमरोहा ) सह प्रचार प्रमुख वीरेंद्र शर्मा – मेरठ महानगर,
*प्रान्त मातृ शक्ति संयोजिका*- डॉo शशि शर्मा हापुड़ ,
*साहित्य विभाग संयोजक*- डॉ० सतीश वर्धन पिलखुआ (हापुड़ )
*प्रान्त साहित्य टोली* – साहित्यकार -अ कीर्तिवर्धन – मुजफ्फरनगर ,जयशंकर दुबे चंदौसी (संभल ),
*मंचीय कला विभाग संयोजक -* डॉ० लोकेश वत्स – देवबंद (सहारनपुर ),
*प्रान्त मंचीय कला टोली* – भारत भूषण शर्मा – मेरठ महानगर, आलोक कुमार- गाजियाबाद महानगर, रुचि बलूनी – मेरठ महानगर, श्री कमलजीत सिंह – मेरठ महानगर,
*दृश्य कला विभाग संयोजक*- श्री प्रवीण सैनी – मुजफ्फरनगर,
*प्रान्त दृश्यकला टोली* – डॉ० राकेश जैसवाल – मुरादाबाद महानगर , राजेंद्र सिंह राठी – पिलखुआ (हापुड ) ,डॉ० दिशा दिनेश – मेरठ महानगर,*
*लोक कला विभाग संयोजक*- डॉ ममता राजपूत – बबराला (संभल ), *प्रान्त लोक कला टोली* -अनुराधा शर्मा – नोएडा (गौतम बुद्ध नगर ), प्रमोद शर्मा- गाजियाबाद महानगर’, पूनम भास्करी- नोएडा (गौतम बुद्ध नगर ),*
*कला धरोहर विभाग संयोजक-* शीलवर्धन (मेरठ महानगर )
*प्रान्त कला धरोहर टोली -* राम किशोर मिश्र – चंदौसी (संभल ), एस.एन. शर्मा- चंदौसी ( सम्भल) सचिन सार्थक – रामपुर,
*विभाग संयोजक मुरादाबाद-* विवेक कुमार निर्मल -मुरादाबाद महानगर,
*मेरठ विभाग संयोजक*- विनोद कुमार गुप्ता जी (हापुड़ ),
*सहारनपुर विभाग संयोजक*-, कार्यकारी कार्यकर्ता
*गाजियाबाद विभाग संयोजक* विवेक सिंघल – मोदीनगर ( गाजियाबाद )
*संभल विभाग संयोजक*- अखिलेश अग्रवाल – गवां ( संभल )
*लक्ष्मीनगर विभाग संयोजक*- भूपेंद्र कुमार एडवोकेट – छपरौली (बागपत),
*कार्यकारिणी सदस्य*- अभिमन्यु गुप्ता- टटीरी( बागपत), उदयवीर सिंह राणा- मेरठ महानगर , पुनीत गुप्ता – गाजियाबाद , कुलदीप नगर- नोएडा (गौतम बुद्ध नगर ),इंद्रजीत कथूरिया – मेरठ महानगर, राकेश कुमार सिंघल- मोदीनगर (गाजियाबाद) तथा
*प्रांत सहयोगी सदस्य* प्रवीण आर्य जी चंदौसी (संभल)
के नाम की घोषणा की गई । जिसका सारे सदन के द्वारा करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया गया ।
तत्पश्चात प्रान्त उपाध्य प्रो० वागीश दिनकर ने नव निर्वाचित अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय वायलिन वादक कर्नाटक के डॉ० मैसूर मंजूनाथ जी का विस्तृत परिचय सदन के सम्मुख रखा गया ।
क्षेत्र संगठन मंत्री श्रीमान विजय जी द्वारा अ.भा. संगठन द्वारा पास प्रस्ताव *हास्य विधाओं में भारतीय वोघ की पुनः स्थापना आवश्यक* पर जानकारी दी तत्पश्चात कहा कि पंच परिवर्तन ( कुटुम्ब प्रवोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी जागरण, पर्यावरण की चिंता व नागरिक कर्तव्य ) के द्वारा हम अपने राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु के गरिमामयी स्थान पर स्थापित कर सकते है । इस संदर्भ में सभी का वांछित सहयोग अपेक्षित है ।
वॉसुरी वादन में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलासाधक श्रद्धेय चेतन जोशी जी – संस्कार भारती के अखिल भारतीय सदस्य द्वारा अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय स्तर पर संगठन की नवीन कार्यरचना एवं कार्य के स्वरूप की जानकारी साझा करते हुए कला विभाग से सम्बन्धित विषय जैसे 64 कलाओं + क्षेत्र की अन्य विशेष कला आदि का समावेश 5 विभागों ( मंचीय कला विभाग, साहित्य विभाग, दृश्य कला विभाग, लोककला विभाग व कला धरोहर विभाग ) में किया गया है प्रत्येक विभाग में कला विभाग संयोजक तथा प्रत्येक विभाग में कला विभाग टोली बनेगी जिसमें सम्बन्धित विधा के क्षेष्ठ कलाकार रहेंगे तथा प्रत्येक विभाग में कला विशेषज्ञ टोली बनेगी जो एक श्रेष्ठ मार्गदर्शन एवं सलाहकार के रूप में कार्य करेगी । प्रत्येक विभाग की टोली के श्रेष्ठ कलाकार अपनी विधा के कलाकारों की सूची स्थानीय समितियों (जनपद / महानगर ) से बनाकर उन्हें अपने साथ टोली के रूप में जोड़ेंगे जो एक श्रेष्ठ कार्यक्रम आयोजन में अहम भूमिका में अपना योगदान देंगे । इस प्रकार कला क्षेत्र का कार्य स्थानीय समिति से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक दर्शित होगा ।
पुनः अग्रिम सत्र में अखिल भारतीय सदस्य श्रद्धेय चेतन जोशी ने अपने उद्बोधन अन्तर्गत आगामी वर्षों में संस्कार भारती की नवीन कार्य रचना – कार्य का वैचारिक स्वरूप – संरचनात्मक रचना – अनिवार्य उत्सवों के विषय को प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया एवं अन्य कार्य जैसे -आर्थिक व्यवस्थापन – संवैधानिक पूर्णता – सदस्यता – प्रशिक्षण वर्ग, प्रवास योजना एवं अपना नियमित कार्य आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं जानकारी साझा करते हुए संस्कार भारती के नए स्वरूप में कार्य करने का आवाहन किया । उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए कार्यक्रम -महाकुंभ प्रयागराज , लोकमंथन कार्यक्रम – हैदराबाद तथा सिने श्रृष्टि – कला दृष्टि कार्यक्रम मुम्बई (सिने टाकीज ) की भी जानकारी दी ।
प्रांतीय अध्यक्ष प्रो० वागीश दिनकर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में केंद्रीय अधिकारी गण ,प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा किये जाने वाले संस्कार भारती के कार्य को निस्वार्थ भाव से – पूरी लगन से एवं पूर्ण निष्ठा से करने का आवाहन किया ।
बैठक के समापन पर प्रांतीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम आयोजक – श्री काव्य सौरभ जैमिनी – अध्यक्ष महानगर मुरादावाद (रोटरी के नवनिर्वाचित चेयरमेन ) का एवं व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा रोटरी के नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ सम्पन्न हुआ ।
बैठक की सवोत्तम व्यवस्था हेतु काव्य सौरभ रस्तोगी अध्यक्ष महानगर मुरादावाद एवं इकाई के सहयोगी कार्यकर्ताओं का प्रान्त की ओर से पुनः आभार ।
*कार्यक्रम दर्शन*
⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬
x x x x x x x x x x x x x x x x x x


