नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

रतनपुरी पुलिस ने इनामी कुख्यात गोकश को मुठभेड़ मै कर दिया लंगड़ा

1 min read

रतनपुरी पुलिस ने इनामी कुख्यात गोकश को मुठभेड़ मै कर दिया लंगड़ा

*रतनपुरी मुजफ्फरनगर 17 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 25 हजार के ईनामी/वांछित/गौकश अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी श्री राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 17.02.2026 को थाना रतनपुरी पुलिस टीम ग्राम कल्याणपुर से टोङा जाने वाले रास्ते पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक सदिग्ध व्यक्ति काले रंग की मोटर साइकिल पर ग्राम टोडा की तरफ से आता हुआ दिखायी दिया जिसे टार्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर नही रुका तथा अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से अपनी दाहिने तरफ कच्चे रास्ते पर रजवाहा पटरी पर भगाने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया, उक्त मोटरसाईकल सवार पुलिस पार्टी को पीछे आता देख हडबडी व घबराहट के कारण मोटरसाइकिल लेकर गिर गया तथा अपने आप को पुलिस से घिरता देख तमंचा निकालकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करता हुआ पास में खडे गन्ने के खेत में घुस गया। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार देते हुए नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रहीस उर्फ रहीसू पुत्र सीनू निवासी रटोल थाना खेकड़ा जिला बागपत हाल पता मकान न.- 163 अबुबकर मस्जिद के पास मिर्जापुर सेक्टर 12 थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद बताया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक हीरो स्पलेन्डर मोटर साईकिल रंग काला नम्बर – UP14CY-5193 बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*

*1-* रहीस उर्फ रहीसू पुत्र सीनू निवासी रटोल थाना खेकड़ा जिला बागपत हाल पता मकान न.- 163 अबुबकर मस्जिद के पास मिर्जापुर सेक्टर 12 थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

✅ एक अदद हीरो स्पलेन्डर मोटर साईकिल रंग काला नम्बर – UP14CY-5193 चैसिंस नम्बर –MBLHA10CGGHG26176 इंजन नम्बर –HA10ERGHG25155

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रहीस उर्फ रहीसू आपराधिक इतिहास –*

1-मु0अ0स0- 218/25 धारा 3/5क/8 गौवध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर

2- मु0अ0स0- 220/25 धारा 3/5क/8 गौवध अधिनियम थाना रतनपुरी, , मुजफ्फरनगर

3- मु0अ0स0- 223/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5क/8 गौवध अधि0 थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर

4- मु0अ0स0- 451/23 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना बागपत जनपद बागपत

5- मु0अ0स0- 473/23 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम व 120बी /307 भादवि0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट चालानी थाना बागपत

6- मु0अ0स0- 22/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट चालानी थाना रतनपुरी मु.नगर ।

 

*नोट–* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रहीस उर्फ रहीसू उपरोक्त थाना रतनपुरी पर पंजीकृत मु0अ0स0- 223/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5क/8 गौवध अधि0 , मु0अ0स0- 220/25 धारा 3/5क/8 गौवध अधिनियम, मु0अ0स0- 218/25 धारा 3/5क/8 गौवध अधिनियम में वांछित तथा 25000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है। अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1-प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

2-उ0नि0 श्री शैलेन्द्र चौधरी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

3-उ0नि0 श्री मोहित कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

4-का0 294 नवीन थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

5-का0 711गजेन्द्र मावी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

6-का0 854 प्रशान्त चौधरी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

7- का0 1821 प्रमोद कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon