वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर का किया गया वार्षिक निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए दिशा-निर्देश
1 min read
मुजफ्फरनगर 4 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम गार्द द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गयी, जिसके पश्चात महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शोचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया तथा शस्त्रों को खुलवाकर उनके विषय में जानकारी ली गई साथ ही थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव खनन, शराब/अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस का निरीक्षण किया गया
जिसमें मेस की साफ सफाई संतोषजनक मिली साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता बढाने तथा प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना पर नियुक्त ग्राम प्रहरियों को कम्बल वितरित किए गए तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकारी की गयी तथा उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर का निरीक्षण करने के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह ने क्षेत्र के चौकीदारों को गर्म कंबल भी वितरित किए एवं उन्हें निर्देश दिया कि वह छोटी से छोटी घटना की जानकारी भी संबंधित कोतवाली में अवश्य दें एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस का भरपूर सहयोग भी करें निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह ने नगर कोतवाली का पूरा भ्रमण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण प्रजापत और सहायक पुलिस अधीक्षक श्री वयोम बिंदल और शहर कोतवाल श्री महावीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि शहर कोतवाल श्री महावीर सिंह चौहान लगातार एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं एवं अपराधियों पर शिकंजा कस रहे हैं हाल ही में शहर कोतवाल श्री महावीर सिंह चौहान ने मादक पदार्थों के अंतर राज्य गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लाखों रुपए की नगदी और अवैध मादक पदार्थ की बरामद किए थे मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में गोकशों को भी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था एक से एक बड़े अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान लगातार अपने क्षेत्र पर अपराधियों पर शिकंजा कैसे हुए हैं वास्तविकता तो यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण प्रजापत के कुशल मार्गदर्शन में शहर कोतवाल श्री महावीर सिंह चौहान द्वारा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और उपलब्धियां भी हासिल की जा रही है आज निरीक्षण के दौरान जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह ने नगर कोतवाली पुलिस के कार्य से संतोष व्यक्त किया वहीं कई निर्देश भी जारी किए

