नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 से पहले जब्त किया गया 58.32 लाख रुपये का संदिग्ध कैश

1 min read

मुजफ्फरनगर 4 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में लगातार मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चला रही है और इसी चेकिंग अभियान के दौरान एक से बढ़कर एक उपलब्धि पुलिस द्वारा हासिल की जा रही है मुजफ्फरनगर के नगर पुलिस अधीक्षक युवा आईपीएस अधिकारी श्री सत्यनारायण प्रजापत भी लगातार सड़कों पर रहकर स्वयं चेकिंग अभियान चलाते हैं और लगातार उपलब्धियां भी हासिल कर रहे हैं इसी श्रृंखला में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करती हुई लाखों रुपए की नकद खेप बरामद की है

आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जनपद में अवैध नकदी प्रवाह रोकने व मतदाताओं को प्रलोभन देने लिए की जाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 04.02.2024 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन श्री उमेश रौरिया के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से 03 व्यक्तियों के कब्जे से 58.32 लाख रुपये संदिग्ध कैश बरामद किया गया है।

 

*संक्षिप्त विवरणः-* आज दिनांक 04.02.2024 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 03 व्यक्तियों 1.हिमांशु पुत्र काशीराम ओझा निवासी पटटावास थाना नफासर जिला बिकानेर राजस्थान हाल निवासी किराये का मकान गली न0 09 गांधी कालोनी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर, 2.वेरूदान पुत्र अशोक निवासी गली न0 05 शेरूणा जिला बिकानेर राजस्थान हाल निवासी किराये का मकान गली न0 09 गांधी कालोनी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर, 3. कुलदीप पुत्र पवन निवासी गली न0 05 शेरूणा जिला बिकानेर राजस्थान हाल निवासी किराये का मकान गली न0 09 गांधी कालोनी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर व उनके सामान की चेकिंग के दौरान 02 बैग से करीब 58.32 लाख रुपये संदिग्ध कैश बरामद किया गया । कैश की बरामदगी के सम्बन्ध में सूचना से तत्काल आयकर विभाग, बैंक, व उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया । आयकर विभाग की टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में दो युवा आईपीएस अधिकारी श्री विनायक भोसले और व्योम बिंदल भी सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में चेकिंग अभियान चला रहे हैं एवं हर क्षेत्र में मुस्तादी से कार्य कर रहे हैं इस समय पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है प्रत्येक थाना अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर उपलब्धियां हासिल कर रहा है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह का कहना है कि हर हालत में जन सुरक्षा होनी चाहिए एवं भयमुक्त वातावरण स्थापित होना चाहिए और जब सड़कों पर पुलिस रहेगी तो बदमाश सड़कों से नदारद रहेगा नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान भी लगातार बेहतर कार्य करते हुए एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon