श्री राम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित
श्री राम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित। मुजफ्फरनगर 25 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन ग्राम सहावली रविदास मंदिर में किया गया
शिविर का शुभारंभ आज के मुख्य अतिथि सहावली सभासद बबली एवं श्री राम कॉलेज प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया
शिविर में लगभग 50 स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने प्रतिभाग कर गांव में होने वाली हेपेटाइटिस नामक बीमारी के प्रति ग्राम वासियों को जागरूक किया
जिसमें स्वयंसेवक रिशु मलिक खुशी शर्मा अनु मुस्कान नरगिस तथा अभिषेक कुमार ने हेपेटाइटिस होने के कारण लक्षण तथा गांव में होने वाली वैक्सीनेशन के संबंध में लोगों को जागरूक किया
इस अवसर पर शिविर में उपस्थित सहावली सभासद बबली ने बताया कि मैं सभी छात्रों का धन्यवाद करना चाहूंगी कि वे हमारे गांव में ऐसी संक्रामक बीमारी के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक कर रहे हैं जो असावधानी के कारण बड़ी तेजी से फैल रही है हमारे गांव में सामुदायिक केंद्र पर समय समय पर नवजात शिशुओं को हेपेटाइटिस बी0 के टीके लगाए जाते हैं लेकिन कई बार लोग इस बीमारी से जागरूक नहीं होते जिस कारण वे वैक्सीन नहीं लगवाते
मुझे हर्ष हो रहा है की एन0एस0एस0 के माध्यम से हमारे गांव में जागरूकता के बाद सभी लोग टीके लगवाना अपनी जरुरत समझेंगे
उसके पश्चात शिविर में उपस्थित श्रीराम कॉलेज प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की हेपेटाइटिस एक ऐसी संक्रामक बीमारी है जो हमारे जिगर को प्रभावित करती है जिससे मरीज को भूख लगनी बंद हो जाती है और आंखें पीली पड जाती है इसे काला पीलिया भी कहते हैं इसलिए इस बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए सही समय पर इलाज करवाये और संक्रमित व्यक्ति के रक्त की संपर्क से बचे
इस अवसर पर शिविर में उपस्थित बायोसाइंस विभाग अध्यक्ष डॉ0 विपिन कुमार सैनी ने बताया कि हेपेटाइटिस नामक बीमारी गांव में अधिकतर दो प्रकार की होती है हेपेटाइटिस बी तथा हेपेटाइटिस सी दोनों ही रक्त के द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में स्थानांतरित हो सकती है इनमें हेपेटाइटिस बी के टीके नवजात शिशु को पहले ही लगा दिए जाते हैं किंतु हेपेटाइटिस सी की कोई वैक्सीन नहीं होती इसलिए हमें कुछ सावधानियां बरतनी अति आवश्यक है जैसे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बचने के लिए संक्रमित सुई, ब्लड तथा शारीरिक संबंध इत्यादि से बचने का प्रयास करें
इसके पश्चात शिविर में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ऋषभ भारद्वाज ने कहा कि एन0 एस0 एस0 का मुख्य उद्देश्य गांव में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना होता है
आज के कार्यक्रम के द्वारा स्वयंसेवकों ने बहुत अच्छे से लोगों में जागरूकता फैलाई है और लोग भी बच्चों के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं
शिविर को सफल बनाने में बायोसाइंस प्रवक्ता अंकित कुमार स्वयंसेवक मोहित कुमार, रिशु मलिक,सबी मोहम्मद, अब्दुल खालिक, शाश्वत नेगी, कृष्णा, धीरज अंजलि डगर, प्रकाश, सोनू, मिहिर, अदिति मिश्रा, काजल, अंकित कुमार तथा आकाश इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा


