स्मार्ट मीटर है क्या इससे संबंधित कंफ्यूजन को दूर कर रहे हैं इस साक्षात्कार में
1 min read
स्मार्ट मीटर है क्या इससे संबंधित कंफ्यूजन को दूर कर रहे हैं इस साक्षात्कार में मुजफ्फरनगर जोन के चीफ इंजीनियर श्री विनोद कुमार गुप्ता। मुजफ्फरनगर 2 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जोन के चीफ इंजीनियर श्री विनोद कुमार गुप्ता से आज दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सैयद मुजम्मिल हुसैन और विविध विचार समाचार पत्र के संपादक मोहम्मद सुहैल ने एक लंबा साक्षात्कार लिया इस साक्षात्कार में चीफ इंजीनियर श्री विनोद कुमार गुप्ता ने स्मार्ट मीटर के बारे में तरह-तरह की क्रांतियां को दूर करते हुए एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 द्वारा जनहित में जारी – स्मार्ट पोस्ट-पेड मीटर के दिशा निर्देशन का विस्तार से पालन करने के संबंध में बताया कि
प्रश्न 1-
उत्तर-
स्मार्ट पोस्ट-पेड मीटरः उपभोक्ता मार्गदर्शिका (FAQ)
UPPCL द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मोड में क्यों बदला जा रहा है ?
उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि वर्तमान में प्रीपेड मोड में कार्यरत सभी स्मार्ट मीटरों को पूर्व की भांति पोस्टपेड मोड में परिवर्तित किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को पहले की तरह मासिक बिल प्राप्त होगा तथा मासिक भुगतान की सुविधा पहले की तरह प्राप्त होगी।
प्रश्न 2 – क्या मेरा स्मार्ट मीटर बदला जाएगा?
उत्तर-
जी नहीं। केवल मीटर की कार्यप्रणाली ( Mode) प्रीपेड से पूर्व की भाति मासिक बिलिंग में बदली जा रही है। आपके परिसर में लगा स्मार्ट मीटर यथावत रहेगा। परिवर्तन बैकएंड सिस्टम ( कंट्रोल रूम) से स्वतः किया जा रहा है। इसके लिए उपभोक्ता को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है और न ही कोई बिजली कर्मचारी आपके घर आयेगा ।
प्रश्न 3 – पोस्टपेड मोड में परिवर्तन होने की सूचना कैसे मिलेगी ?
उत्तर-
आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS / WhatsApp के माध्यम से प्रीपेड से पोस्टपेड मोड में परिवर्तन की सूचना भेजी जाएगी। इसलिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखना अत्यंत आवश्यक है।
प्रश्न 4- पोस्टपेड में परिवर्तन होने पर क्या पुनः सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी ?
उत्तर-
पूर्व में प्रीपेड मोड में परिवर्तन के समय, उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी धनराशि पूर्व बकाया धनराशि के विरूद्ध समायोजित कर दी गई थी। पूर्व बकाया न होने पर रिचार्ज के रूप में क्रेडिट कर दी गयी थी। अब पूर्व में वापस की गई सिक्योरिटी धनराशि उपभोक्ता से प्राप्त की जायेगी। उपभोक्ता की सुविधा के लिए इस धनराशि को कुल चार समान किश्तों में, माह जून-2026 (जिसका बिल जुलाई-2026 में आयेगा) तथा उसके बाद के 3 मासिक बिलों में जोड़कर भेजा जाएगा। यह कार्य बिलिंग प्रणाली द्वारा स्वतः किया जाएगा।
उदाहरण:-
मान लीजिये पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलते समय आपकी पहले से जमा सिक्युरिटी धनराशि 600 रूपया आपके प्रीपेड बैलेंस में समायोजित कर दी गयी थी। पोस्टपेड में बदलने के बाद अब अगर हर माह आपका 2000 रूपया का बिल आता है तो माह जून, जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर में मासिक बिल के अलावा आपको 150 रूपया प्रति माह सिक्युरिटी का भी जमा करना पडेगा ।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 द्वारा जनहित में जारी – स्मार्ट पोस्ट-पेड मीटर FAQ दिनांक: 27.05.2026
प्रश्न 5- नया विद्युत संयोजन अब किस मोड में मिलेगा?
उत्तर-
नया विद्युत संयोजन पूर्व की भांति पोस्टपेड स्वरुप में दिया जाएगा। इसमें विद्युत बिल मासिक बिलिंग प्रणाली से उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रश्न 6- पोस्टपेड मोड में बिल कब से मिलेगा?
उत्तर-
सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मई 2026 की ऊर्जा खपत का बिल जून 2026 में पूर्व की भाति मासिक बिलिंग प्रणाली से जारी किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक माह नियमित रूप से मासिक बिल प्राप्त होगा ।
प्रश्न 7 – पोस्टपेड मोड में बिल भुगतान की अंतिम तिथि ( Due Date) क्या होगी ?
उत्तर-
प्रश्न 8-
उत्तर-
उत्तर प्रदेश विद्युत प्रदाय संहिता में यह व्यवस्था की गयी थी कि बिल निर्गत होने के बाद भुगतान हेतु 15 दिनों का Due Date दिया जाता था एवं इसके बाद 7 दिन की अतिरिक्त अवधि अस्थाई विच्छेदन तिथि के रूप में दिया जाता था । उसी व्यवस्था को पुनः वापस लागू किया गया है।
क्या पुराने बकाये के लिए किश्त सुविधा मिलेगी ?
जी हाँ ।
आपका प्रीपेड मीटर पूर्व की भांति पोस्टपेड मोड जिसका पोस्टपेड मासिक बिल माह जून 2026 में
घरेलू उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के सहित) करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
में माह मई 2026 से परिवर्तित किया जा रहा है, SMS / WhatsApp के माध्यम से मिलेगा । बकाये का भुगतान 10 किश्तों में (विलम्ब अधिभार
अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को 03 किश्तों ( 40% 30%, 30% ) में (विलम्ब अधिभार सहित ) भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध होगी ।
एकमुश्त भुगतान करने पर भविष्य के ब्याज ( विलम्ब अधिभार ) के भार से बचा जा सकता है।
प्रश्न 9- मैं अपना पोस्टपेड बिल कहाँ और कैसे देख सकता हूँ ?
उत्तर-
आप निम्न पाँच आसान तरीकों से अपना बिल देख सकते हैं:
i.
ii.
श्री विनोद कुमार गुप्ता ने आगे बताया कि UPPCL स्मार्ट ऐप: Google Play Store अथवा Apple के App Store से ‘UPPCL Smart App’ डाउनलोड करें। ऐप पर अपने मोबाइल नम्बर या एकाउंट नम्बर / कनेक्शन नम्बर से लॉग-इन करें। यहाँ आपको आपका पोस्टपेड बिल और दैनिक खपत दिखाई देगी। विभागीय वेबसाइट: www.uppcl.org पर ‘बिल भुगतान सेक्शन में जाकर अपना एकाउंट नम्बर/ कनेक्शन नम्बर और जनपद डालें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक OTP आयेगा जिसे दर्ज कर आप अपना विस्तृत बिल डाउनलोड कर सकते हैं।
श्री विनोद कुमार गुप्ता ने साक्षात्कार में बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 द्वारा जनहित में जारी – स्मार्ट पोस्ट – पेड मीटर FAQ दिनांक: 27.05.2026
iii.
iv.
SMS / WhatsApp अलर्ट: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मासिक बिल का SMS/WhatsApp प्राप्त होता है, जिसमें आपके बिल का लिंक होता है ।
संभव है कि कतिपय उपभोक्ताओं का बिलिंग सिस्टम में मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, त्रुटिपूर्ण है अथवा उपभोक्ता के वास्तविक मोबाइल नंबर से भिन्न है, जिस कारण उपभोक्ता को SMS या WhatsApp के माध्यम से बिल प्राप्त नही हो रहा है। ऐसे उपभोक्ता निम्न WhatsApp Chatbots पर अकाउंट नम्बर / कनेक्शन नम्बर सूचित कर अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं:
पूर्वांचल
मध्यांचल
766-900-3409
•
पश्चिमांचल
785-980-4803
·
दक्षिणांचल
:
801-095-7826
•
कानपुर
828-783-5233
V.
बिल 1912 पर फोन के माध्यम से भी प्राप्त किये जा सकते हैं। इस हेतु 1912 पर शिकायत प्राप्त करने की विशेष व्यवस्था IVR के माध्यम से बनाई गयी है ।
प्रश्न 10- स्मार्ट मीटर का बिल कैसे जमा करें ?
उत्तर-
भुगतान के कई आसान तरीके हैं:
i.
ii.
iii.
iv.
V.
वेबसाइट: www.uppcl.org पर ‘बिल भुगतान’ सेक्शन में जाकर अपना Account Number और जनपद डालें। यहां पर अपने बिल का भुगतान कर सकते है ।
मोबाइल ऐप: ‘UPPCL Smart App डाउनलोड करें।
वॉलेट्स: Paytm, Google Pay, PhonePe, Amazon Pay आदि । विभागीय काउन्टर |
अन्यः विद्युत सखी, जन सुविधा केंद्र (CSC), फिनटेक एजेंसी – सहज, व्यमटेक, सरल एवं बी० एल०एस० ।
प्रश्न 11 – UPPCL Smart App के क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
UPPCL Smart App के माध्यम से आपः
•
·
·
दैनिक खपत का ग्राफ देख सकते हैं।
पुराने बिल एवं भुगतान इतिहास देख सकते हैं।
बिल डाउनलोड कर सकते हैं।
भुगतान कर सकते हैं।
•
शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 द्वारा जनहित में जारी स्मार्ट पोस्ट-पेड मीटर FAQ दिनांक: 27.05.2026
·
—
लोड परिवर्तन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न 12 – स्मार्ट मीटर क्या है ?
उत्तर-
स्मार्ट मीटर एक आधुनिक विद्युत मीटर है जिसमें बिजली की खपत का मापन पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक मीटर की तरह ही होता है, लेकिन इसमें संचार तकनीक ( GPRS/RF) आधारित अतिरिक्त सुविधा होती है । यह मीटर स्वतः रीडिंग भेजता है, जिससे मीटर रीडर की आवश्यकता समाप्त हो जाती है तथा उपभोक्ता को सटीक और पारदर्शी बिलिंग प्राप्त होती है।
प्रश्न 13 – स्मार्ट मीटर के मुख्य लाभ क्या हैं?
उत्तर-
·
सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग |
·
मीटर रीडर पर निर्भरता समाप्त ।
·
दैनिक / मासिक खपत की जानकारी उपलब्ध |
·
·
घर बैठे ऑनलाइन भुगतान सुविधा ।
SMS/WhatsApp द्वारा अलर्ट एवं बिल सूचना |
बिजली उपयोग की निगरानी एवं बचत में सहायता ।
·
·
मीटर खराब होने की सूचना स्वतः डिस्कॉम को प्राप्त होना ।
•
उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित समाधान |
प्रश्न 14 – क्या स्मार्ट मीटर तेज चलते हैं?
उत्तर-
जी नहीं। यह मात्र एक भ्रम है। स्मार्ट मीटर वही IS – प्रमाणित (Indian Standards) सटीकता प्रदान करते हैं जो पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर देते थे। स्मार्ट मीटर में बिजली का मापन पुराने मीटर की तरह ही होता है, बस इसमें संचार तकनीक ( GPRS/RF) हेतु एक अतिरिक्त उपकरण लगा होता है। स्मार्ट मीटर की सटीकता की जाँच लैब में कठोर परीक्षणों द्वारा की जाती है। अभी तक पूरे प्रदेश में लगभग 83 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके है, जिसके सापेक्ष लगभग 5.22 लाख पुराने मीटरों को चेक मीटर की तरह लगाया गया है। उपभोक्ताओं में विश्वसनीयता बनाये रखने हेतु चेक मीटर परीक्षण के लिये विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्मार्ट मीटर एवं चेक मीटर की तुलनात्मक रीडिंग का विश्लेषण किया जा रहा है। विश्लेषण के उपरांत सभी स्मार्ट मीटर मानक के अनुरूप चलते पाये गये हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटरों एवं एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (AMI) प्रणाली की शुद्धता एवं कार्यप्रणाली की स्वतंत्र जांच के लिए दिनांक 12.04.2026 को एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया जिसमें IIT कानपुर के प्रोफेसर भी सदस्य हैं। समिति द्वारा स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली के विभिन्न तकनीकी एवं परिचालनात्मक पहलुओं का परीक्षण किया गया है तथा विभिन्न मीटर निर्माताओं द्वारा आपूर्तित स्मार्ट मीटरों की जांच की गई है, जिसमें सभी स्मार्ट मीटर निर्धारित मानकों के अनुरूप पाये गये हैं।
Page 4 of 13
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 द्वारा जनहित में जारी
—
स्मार्ट पोस्ट-पेड मीटर FAQ
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 द्वारा जनहित में जारी – स्मार्ट पोस्ट-पेड मीटर FAQ दिनांक: 27.05.2026
प्रश्न 15- यदि मुझे लगता है कि मेरा मीटर तेज चल रहा है तो क्या करूँ?
उत्तर-
आप संबंधित खण्ड/ उपखंड कार्यालय में, विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org के माध्यम से अथवा 1912 पर फोन करके मीटर परीक्षण हेतु आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ‘चेक मीटर’ लगाकर परीक्षण किया जाएगा।
प्रश्न 16 – क्या स्मार्ट मीटर सुरक्षित हैं ?
उत्तर-
जी हाँ। स्मार्ट मीटर पूर्णतः सुरक्षित हैं। डेटा संचार हेतु सुरक्षित एन्क्रिप्शन तकनीक का उपयोग किया जाता है जिससे उपभोक्ता की जानकारी सुरक्षित रहती है।
प्रश्न 17 – क्या स्मार्ट मीटर के लिए अलग से मीटर रीडर आएगा ?
उत्तर-
जी नहीं। स्मार्ट मीटर स्वतः रीडिंग भेजता है तथा बिल सिस्टम द्वारा स्वतः तैयार होता है।
प्रश्न 18 – क्या स्मार्ट मीटर से बिजली की बचत संभव है ?
उत्तर-
जी हाँ । स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी दैनिक एवं मासिक खपत की निगरानी कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक बिजली उपयोग कम करने में सहायता मिलती है।
प्रश्न 19 –— क्या स्मार्ट मीटर में बिजली चोरी की पहचान संभव है ?
उत्तर-
जी हाँ । स्मार्ट मीटर में Tamper Detection एवं अन्य उन्नत सुविधाएँ होती हैं जिनसे अनधिकृत उपयोग की पहचान की जा सकती है।
प्रश्न 20- Stored Reading क्या होती है ?
उत्तर-
Stored Reading वह ऊर्जा खपत होती है जिसका बिल किसी कारणवश समय पर नहीं बन पाया हो । जब सही रीडिंग सिस्टम में अपडेट होती है तो पूर्व की बची हुई यूनिट्स एक साथ बिल में जुड़ जाती हैं। इससे कभी-कभी बिल अधिक प्रतीत हो सकता है।
प्रश्न 21 – क्या स्मार्ट मीटर लगने से बिल अधिक आता है ?
उत्तर-
जी नही। स्मार्ट मीटर सटीक रीडिंग देता है। कई बार पुराने मीटर में अनुमानित या गलत रीडिंग के कारण वास्तविक खपत का पूरा बिल नहीं बन पाता था । स्मार्ट मीटर में वास्तविक खपत का सही हिसाब मिलने से बिल अधिक प्रतीत हो सकता है, जबकि वह पूर्व की उपभोगित बिजली का ही बकाया होता है।
मुजफ्फरनगर जोन के मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार गुप्ता ने मुजफ्फरनगर जनपद के तमाम सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से पुरजोर अपील की है कि वह स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या है तो उनसे सीधे भी मिल सकते हैं और संबंधित विद्युत अधिकारियों से भी वार्ता करके अपनी भ्रांति को दूर कर सकते हैं


