नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर में नवनिर्मित पुलिस चौकी कुटबा का फीता काटकर उद्धाटन किया गया

1 min read

शाहपुर मुजफ्फरनगर 26 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 26.07.2024 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर में नवनिर्मित पुलिस चौकी कुटबा का फीता काटकर उद्धाटन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा बताया गया कि नवनिर्मित पुलिस चौकी का निर्माण ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले लोगों की सुविधा हेतु किया गया है। नवनिर्मित पुलिस चौकी कुटबा के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा अन्य जनपदों से आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दष्टि रखते हुए चेकिंग की जाएगी जिससे आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढेगा, साथ ही किसी भी फरियादी/पीडित की समस्या पर तत्काल कार्यवाही भी की जा सकेगी। नवनिर्मित पुलिस चौकी कुटबा से बेहतर पुलिसिंग के साथ ही, उत्पन्न समस्याओं में तत्काल पुलिस की सेवा आम जनता को मिल सकेगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी कुटबा पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में घूमकर लोगों से संवाद करें जिससे कि क्षेत्र में भयमुक्त माहौल पैदा हो। चौकी में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए हैं तथा चौकी पर 24*7 पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे तथा हर समय पीने के लिए शुद्ध पेयजल एवं फरियादियों/पीडितों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon