नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक पुरातत्वविद विजय कुमार ने

1 min read

राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक पुरातत्वविद विजय कुमार ने इंडियन जनरल ऑफ़ आर्कियोलॉजी के लिए ग्राम मांडी से एकत्र किए महत्वपूर्ण आंकड़े मुजफ्फरनगर 28 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं मशहूर पुरातत्वविद श्री विजय कुमार ने विगत दिवस जनपद मुजफ्फरनगर के चर्चित गांव माण्डी का भ्रमण कर अपने इंडियन जनरल आफ आर्कियोलॉजी के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए ताकि उन्हें इंडियन जनरल ऑफ आर्कियोलॉजी में लेखनी के माध्यम से स्थान दिया जा सके मिली जानकारी के अनुसार 26 साल पुराने मांडी सोना प्रकरण ने फिर खींचा ध्यान, मशहूर पुरातत्वविद एवं पूर्व DGP विजय कुमार ने जुटाए महत्वपूर्ण पुरातात्विक तथ्य
तितावी क्षेत्र का गांव मांडी एक बार फिर अपने प्राचीन इतिहास और चर्चित सोना प्रकरण को लेकर चर्चा में है। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं पुरातत्व के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विजय कुमार ने मांडी पहुंचकर पुराने प्रकरण से जुड़े स्थलों और उपलब्ध अवशेषों का बारीकी से निरीक्षण किया।
वर्ष 2000 में खेत की खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तनों के साथ कथित रूप से सोना मिलने के बाद मांडी का नाम देशभर में चर्चा में आया था। करीब 26 वर्ष बाद इस मामले से जुड़े स्थानों की दोबारा पड़ताल ने पुराने घटनाक्रम को फिर सुर्खियों में ला दिया है।
निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं पुरातत्वविद विजय कुमार ने स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से प्रकरण से जुड़ी जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद मिट्टी के बर्तनों और अन्य अवशेषों को भी देखा। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, इस क्षेत्र के पुरातात्विक अवशेषों को हड़प्पाकालीन सभ्यता से जोड़कर भी देखा जाता रहा है।
बताया गया है कि इस दौरे का उद्देश्य पुराने तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों को समझना तथा मांडी के प्राचीन इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाना है। हालांकि, मामले से जुड़े अंतिम निष्कर्ष के लिए वैज्ञानिक जांच और आधिकारिक साक्ष्यों का इंतजार किया जाना जरूरी है।
खास बात यह रही कि
मांडी से जुटाए जा रहे ये तथ्य यदि वैज्ञानिक जांच में प्रमाणित होते हैं, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्राचीन इतिहास और यहां की सभ्यता को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर जनपद के गणमान्य नागरिक की श्री विजय कुमार के साथ मौजूद रहे मुजफ्फरनगर जनपद आगमन पर पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री विजय कुमार का मुजफ्फरनगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया इस दौरान मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने भी पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार से भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया लखनऊ से मुजफ्फरनगर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर के गणमान्य नागरिकों ने पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री विजय कुमार का हार्दिक अभिनंदन किया मुजफ्फरनगर के दो दिन प्रवास के बाद मुजफ्फरनगर से लखनऊ प्रस्थान करने के समय भी रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे एवं सभी ने पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री विजय कुमार को स्वागत पूर्वक मुजफ्फरनगर से लखनऊ के लिए प्रस्थान कराया अंत में श्री विजय कुमार ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओ की मौजूद रहे हालांकि पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री विजय कुमार का कहना है कि अभी उनका भ्रमण शेष है और उन्हें इंडियन जनरल आफ आर्कियोलॉजी के लिए और कुछ आंकड़े एकत्र करने हैं इसलिए शीघ्र ही उनका दोबारा से जनपद मुजफ्फरनगर में भ्रमण होगा उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार के संपूर्ण भ्रमण में जनपद मुजफ्फरनगर के प्रमुख युवा समाजसेवी मांण्डी निवासी श्री कुलदीप बालियान भी लगातार उनके साथ मौजूद रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon