नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नाबालिग़ दिव्यांग बालिका के बलात्कारी को नगर कोतवाली पुलिस ने किया

1 min read

नाबालिग़ दिव्यांग बालिका के बलात्कारी को नगर कोतवाली पुलिस ने किया लंगड़ा

मुजफ्फरनगर 2 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार

*थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को दौराने पुलिस मुठभेड किया घायल/गिरफ्तार, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद।*

 

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजू कुमार साव व थानाध्यक्ष कोतवाली नगर श्री अक्षय शर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 02.04.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड न्यू गुडलक बारात घर के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पातल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 02.04.2025 को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 01/02.04.2025 की रात्रि को उनकी नाबालिग दिव्यांग पुत्री के साथ मुस्तकीम पुत्र सलीम निवासी गली न0 04 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा दुष्कर्म किया गया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 104/25 धारा 65(1) बीएनएस व ¾ पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। पुलिस टीम आज दिनांक 02.04.2025 को कच्ची सडक न्याजुपुरा पर चैकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त न्यू गुडलक बारात घर के सामने खाली प्लाटिंग मे दिखाई दिया है, अगर जल्दी की जाये तो पकडा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँची तो उक्त संदिग्ध/वाँछित अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी को देखते ही नजदीक आने पर जान से मारने की नियत से फायर किया तथा भागने लगा। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा स्वंय को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*

*1.* मुस्तकीम पुत्र सलीम निवासी गली निवासी 04 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

▪️एक तमंचा 315 बोर नाजायज मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर

 

*घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1-* थानाध्यक्ष श्री अक्षय शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*2-* उ0नि0 श्री मोहित चौधरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*3-* है0का0 174 अमित कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*4-* है0का0 260 रोहित तेवतिया थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*5-* का0 810 मनेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*6-* का0 349 मोहित कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*7-* का0 2444 सुभाषचन्द्र थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*8-* का0 1691 निशान्त कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*9-* का0 572 संदीप कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*10-* का0 1136 सैनी कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*11-* का0 1180 गगन कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। इस दुष्कर्म करने वाले की निंदा पूरे क्षेत्र में हो रही है एवं इसकी गिरफ्तारी की प्रशंसा आम नागरिकों द्वारा की जा रही है आम जनता का कहना है कि डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने बहुत ही बेहतरीन कार्य किया है और दोषी को उसके अंजाम तक पहुंचने में सफलता हासिल की है चारों ओर पुलिस की मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon