नए मतदाता बनने हेतु और अपना नाम सही कराने आदि के लिए
1 min readनए मतदाता बनने हेतु और अपना नाम सही कराने आदि के लिए सुनहरा मौका। मुजफ्फरनगर 20 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत विशेष अभियान दिवस 22 फरवरी, 2026 (रविवार) को समस्त बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर अर्ह मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेगें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नागरिकों से अपील है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्प्रति चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 22 फरवरी, 2026 (रविवार) को विशेष अभियान निर्धारित किया जा रहा है। उक्त दिनांक को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के ऐसे पात्र व्यक्ति जिनका नाम अभी भी मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 में आवेदन कर सकते हैं। डुप्लीकेट, शिफ्टेड तथा मृतक मतदाताओं के नामों को कटवाने के लिए प्रारूप-7 में आवेदन कर सकते हैं. नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने तथा एक ही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानान्तरित कराने के लिए फार्म-8 में आवेदन कर सकते हैं।
विशेष अभियान दिवस दिनांक 22 फरवरी, 2026 (रविवार) को समस्त बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर अर्ह मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेगें। समस्त नागरिकों से अपील है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

