नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अर्न्तगत अवैध मादक पदार्थ की

1 min read

*थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अर्न्तगत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 शातिर तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार।*

मुजफ्फरनगर 20 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार

❇️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 147 ग्राम चरस, 01 किलो 381 ग्राम गांजा( अनुमानित कीमत करीब 06 लाख रूपये), 02 मोबाईल फोन तथा 01 बिना नम्बर प्लेट आई-20 कार बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 19.08.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस बड़कली कट के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक आई-20 कार को चैकिंग हेतु रोका गया तथा चैक करने पर अभियुक्तगण के कब्जे से 147 ग्राम चरस, 01 किलो 381 ग्राम गांजा( अनुमानित कीमत करीब 06 लाख रूपये), 02 मोबाईल फोन तथा 01 बिना नम्बर प्लेट आई-20 कार बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अमन मनराल उर्फ दादा पुत्र दिनेश मनराल निवासी मनराल भवन पम्पा पुरी, कस्बा व थाना रामनगर जनपद नैनीताल व हाल पता वैभव श्रीवास्तव का मकान सुभाष नगर, थाना क्लेमैंट टाउन, जनपद देहरादून उत्तराखण्ड उम्र करीब 25 वर्ष

*2.* परिक्षित उर्फ बाबा पुत्र राजकुमार चौहान निवासी जटौली थाना पटौदी जनपद गुरुग्राम हरियाणा उम्र करीब 26 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण-*

147 ग्राम चरस

01 किलो 381 ग्राम गांजा

02 मोबाईल फोन

01 बिना नम्बर प्लेट आई-20 कार

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0- 285/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह गांजा व चरस हमने एक ट्रक ड्राईवर से खरीदा था जिसका नाम व पता हमे मालूम नही हैं हम इस मादक पदार्थ को सस्ते दामों पर खरीदकर इसे फुटकर में उंचे दामों में बेचकर बेचते हैं। अवैध मादक पदार्थों को बेचकर अर्जित अवैध आर्थिक लाभ को हमलोग आपस में बांट लेते हैं। आज हम अवैध मादक पदार्थ (गांजा व चरस) की सप्लाई करने के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करना तथा उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना स्वीकार किया गया।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री उमेश रोरिया थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री नितिन कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री पवन प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1282 राजू थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 1298 रहीस आजम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon