नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना” के अंतर्गत आश्रित परिजनों को

1 min read

“मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना” के अंतर्गत आश्रित परिजनों को सहायता धनराशि के प्रतीकात्मक चेक किये गए वितरित ————————————————–आज 16.06.2025 को अपरान्ह 03 बजे सभागार, तहसील सदर, मुज़फ्फरनगर में भव्यता के साथ हुआ कार्यक्रम का आयोजन। ————————————————– माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण ————————————————– जिलाधिकारी महोदय द्वारा माननीय राज्य मंत्री महोदय (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिलदेव अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया स्वागत ————————————————– अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन द्वारा श्री हरेंद्र जाटव माननीय सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तर प्रदेश का किया गया स्वागत ————————————————– उपजिलाधिकारी सदर द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा एवम जिलाध्यक्ष रालोद का किया गया स्वागत ————————————————– किसानों का कल्याण – उत्तर प्रदेश की पहचान के स्लोगन के साथ “मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना” के अंतर्गत आश्रित परिजनों को किया गया लाभान्वित, 17 मृतक कृषक के आश्रित परिवारों को दिए गए 5-5 लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक, बैंक खाते में धनराशि की गई हस्तांरित ————————- परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर, उनके हितों का ध्यान रखते हुए “मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना” के अंतर्गत आश्रित परिजनों को दिया गया लाभ ************ श्री कपिलदेव अग्रवाल ————————————————– आश्रित परिवारों को योजना से लाभान्वित करने के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद************** श्री हरेंद्र जाटव ————————————————– किसानों / अन्नदाताओं को उत्तर प्रदेश सरकार दे रही निरन्तर सम्मान ********************* श्री सुधीर सैनी ————————————————–किसानों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं ********************* श्री संदीप मलिक ————————————————– जनपद मुख्यालय स्तर पर आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कपिलदेव अग्रवाल माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरेंद्र जाटव माननीय सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तर प्रदेश,श्री सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री संदीप मलिक जिलाध्यक्ष रालोद एवम श्री उमेश मिश्रा जिलाधिकारी महोदय तथा श्री संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन की रही गरिमामयी उपस्थिति ————————————————– उपजिलाधिकारी सदर श्रीमती निकिता शर्मा द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।। उक्त कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री राधेश्याम गौड़ तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार श्रीमती प्रीति, श्रीमोहन तायलभाजपा नेता, श्री रविकांत पाल कार्यालय प्रभारी भाजपा एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील सदर स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon