नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर के कमांडर संजय कुमार वर्मा ने जब नागरिकों को

1 min read

मुजफ्फरनगर के कमांडर संजय कुमार वर्मा ने जब नागरिकों को सौंपे 48 लाख रु कीमत के मोबाइल चेहरों पर आई मुस्कान। मुजफ्फरनगर 17 जून प्राप्त समाचार के अनुसार *सर्विलांस सैल द्वारा विगत 06 माह में गुमशुदा/खोये हुये कुल 235 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 48 लाख रूपये) को किया बरामद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर एवं प्रभारी सर्विलांस सैल के नेतृत्व में सर्विलांस सैल पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस टीम द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम/खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु Launch CEIR ( Central Equipment Identity Register) Portal एवं सर्विलांस की सहायता से उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर विगत 06 माह में कुल 235 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 48 लाख रुपये) को बरामद किया गया। आज दिनांक 17.06.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर व मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।

 

*बरामद करने वाली टीमः-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव सिंह सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

*2.* कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी सौरभ कुमार सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 राहुल सिरोही सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 विकास सिरोही सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 मनीष त्यागी सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 दीपक चौधरी सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 ललित कुमार सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 नितिन कुमार सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 प्रशान्त सिरोही सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

 

*नोट-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा गुम/खोये हुए मोबाईल फोन को बरामद करने वाली सर्विलांस टीम को 20 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon