नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत UPSC/UPPCS

1 min read

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत UPSC/UPPCS एवं NEET/IIT-JEE के छात्र-छात्राओं को किया गया मोटिवेट-।
__________________________
जिलाधिकारी ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है।

_________________________
मुजफ्फरनगर 21 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आज जनपद के डी0ए0वी0 डिग्री कालेज में संचालित कोचिंग कक्षाओं में UPSC/UPPCS एवं NEET/IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उप जिलाधिकारी श्री कृष्णकांत विश्वकर्मा एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री कमलेश कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन एवं प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया गया।
जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए पूरी लगन एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन एवं अध्ययन की प्रभावी रणनीति के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए पाठ्यक्रम की बेहतर समझ, नियमित रिवीजन, मॉक टेस्ट एवं विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास अत्यंत उपयोगी है।
उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के दौरान आने वाली चुनौतियों का धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ सामना करने तथा निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के उद्देश्यों एवं योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर विषय विशेषज्ञों एवं शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर UPSC/UPPCS एवं NEET/IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों से संवाद भी किया तथा अपनी शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर श्री कृष्णकांत विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी, श्री कमलेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्री योगेश त्यागी, प्राचार्य डी0ए0वी0 डिग्री कालेज, मुजफ्फरनगर, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon