जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की
1 min read
जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह अगस्त-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से सम्पन्न हुई।
________________________
मुजफ्फरनगर 21 अगस्त 202 6 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह अगस्त-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में प्रर्वतन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की गई। साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्कूलों में ए०आर०टी०ओ० को अनफिट वाहन प्रयोग में न लिया जाये हेतु निर्देशित किया गया तथा इस सम्बन्ध में समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्य को नोटिस निर्गत किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके अल्पकालीन सुधार का कार्य कराये जाने हेतु एन०एच०ए०आई० एवं लो०नि०वि० के अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा वर्ष 2026 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया। अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए मीटिंग का समापन किया गया।
