नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर जनपद में शिव भक्त कावड़ियों के साथ क्या-क्या हो रहा है देखिए वीडियो भी

1 min read

मुजफ्फरनगर जनपद में शिव भक्त कावड़ियों के साथ क्या-क्या हो रहा है देखिए वीडियो भी

मुजफ्फरनगर 20 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल कावड़ यात्रा 2025 सफलता के साथ चल रही है जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर और बुढाना की एसडीएम श्रीमती मोनालिसा जोहरी सहित मुजफ्फरनगर जनपद के तमाम पुलिस अधिकारी तमाम पुलिस कर्मी सभी उपपजिलाधिकारी सहित पूरा जिला पुलिस प्रशासन अपनी पूरी ताकत के साथ कावड़ यात्रा 2025 को ऐतिहासिक सफलता दिलाने और सकुशल संपन्न कराने में लगा हुआ है मिली जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा भूराहेडी चेक पोस्ट (उत्तराखण्ड-पुरकाजी बार्डर) स्थित कांवड़ कन्ट्रोल रूम, कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही शिव भक्त श्रद्धालुओं से कुशलता पूछी गयी।*

कांवड़ यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आज दिनांक देर रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा भूराहेडी चेक पोस्ट अन्तर्राज्यीय बार्डर (उत्तराखण्ड-पुरकाजी बार्डर) पर बनाए गए कांवड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। कावंड़ कंट्रोल रुम निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैमरों पर 24’7 सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करे, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जाए तथा उत्तराखण्ड पुलिस के साथ समन्वय बनाये ऱखे व आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें। इसके उपरान्त महोदय द्वारा कांवड यात्रा के दौरान की गयी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शिव भक्त श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगमता के लिए लगी बैरियर व्यवस्था को चेक किया गया तथा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्दश दिये गये। अंत में महोदय द्वारा श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा सभी को बताया गया कि महत्वपूर्ण फोन नम्बर हाइवे पर थोडे-थोडे अंतराल में अंकित है, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपरोक्त नम्बरों अथवा 112 डायल करें, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आपकी तत्काल सहायता की जाएगी, मुजफ्फरनगर पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा के लिए तत्पर है।

*कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा दिनांक देर रात्रि थानाक्षेत्र शाहपुर एवं बुढ़ाना में कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाइन्ट को चेक किया गया तथा डयूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।*

*कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा दिनांक देर रात्रि छपार, बागोंवाली, रामपुर तिराहा, पचेंडा रोड आदि स्थानों पर कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया व ड्यूटी प्वाइन्ट को चेक कर डयूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ ही महोदय द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु रामपुर तिराहा पर स्वयं उपस्थित रहकर यातायात का संचालन कराया गया ।*

*कावंड यात्रा-2025 के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शिव भक्त श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा खतौली नगर पुल पर मौजूद रहकर संभाली सुरक्षा व यातायात व्यवस्था।*

आज दिनांक 20.07.2025 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गयी। पुष्प वर्षा होते देख श्रद्धालुओं द्वारा भाव विभोर होकर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगाये गये। इस दौरान जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ खतौली नहर पुल पर मौजूद रहकर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को संभाला। अधिकारीगण द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने सम्बन्धित निर्देश पुलिस बल को दिये गये साथ ही श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी।

आज तहसील बुढाना परिसर स्थित मंदिर में हर वर्ष की भांति तहसील प्रशासन की तरफ से शिव भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ *उपजिलाधिकारी बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी व तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र सिंह* के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मदनलाल हॉस्पिटल बुढ़ाना पर हुआ भंडारे का आयोजन।*

*उपजिलाधिकारी,बुढ़ाना मोनालिसा जोहरी व क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किया गया शुभारंभ।*

*डॉ.सूची कश्यप ने बुके भेट कर दोनों अधिकारियों का किया स्वागत।*

आज से कस्बा बुढ़ाना के मदनलाल हॉस्पिटल पर चल रहे नि:शुल्क कावड सेवा शिविर में शिव भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ आदरणीय उपजिलाधिकारी बुढ़ाना मोनालिसा जोहरी व क्षेत्राधिकारी,बुढ़ाना गजेंद्र पाल जी के कर कमलो द्वारा किया गया। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पर चल रहे चिकित्सकिय शिविर का भी निरीक्षण कर शिव भक्त बोलो से कुशलक्षेम लिया। कश्यप समाज बुढ़ाना के खाप चौधरी डॉ.सोनू कश्यप, महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप,कोषाध्यक्ष लोकेंद्र कश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम कश्यप, ऋषिपाल कश्यप,मास्टर सीताराम कश्यप,विनोद कश्यप,अंकित कश्यप,दीपक, गुलफाम,शेखर कुमार,नसीम प्रधान जी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया हेलीकॉप्टर से मुज़फ्फरनगर कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण कर की पुष्प वर्षा , मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ज़मीनी स्तर पर संभाली व्यवस्था*

आज सावन माह की पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर द्वारा मुज़फ्फरनगर जनपद के कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण किया व पुष्प वर्षा क़ी। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से कांवड़ियों की आवाजाही, सुरक्षा, व्यवस्थाओं और सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आस्था और धार्मिक भावना का उत्सव है। हर श्रद्धालु की सेवा, हमारे लिए सेवा कार्य नहीं, बल्कि पुण्य कार्य है।”

मुख्यमंत्री जी के निरीक्षण से पहले प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर स्थित कांवड़ नियंत्रण कक्ष, प्रमुख शिविर स्थलों और पैदल कांवड़ मार्गों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और समस्त व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को दिव्य और भव्य स्वरूप देने का कार्य किया है। मुज़फ्फरनगर में लाखों कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजरते हैं और हम सभी का दायित्व है कि उनकी यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुविधाजनक हो। मैंने नियंत्रण कक्ष से लेकर प्रमुख पैदल मार्गों तक निरीक्षण कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलपान, चिकित्सा, साफ-सफाई, सुरक्षा व ट्रैफिक की व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि कांवड़ सेवा शिविरों में भोजन, जल, प्राथमिक उपचार, विश्राम स्थल आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय और स्वयंसेवी संस्थाएं सब मिलकर कार्य कर रही हैं। यह सहयोगात्मक प्रयास हमारी भारतीय संस्कृति का भी उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि मुज़फ्फरनगर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निकाय एवं कांवड़ सेवा समितियों की सक्रिय भागीदारी से जनपद में समस्त व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन से निगरानी, मेडिकल मोबाइल यूनिट्स, पीने के पानी के स्टॉल, मोबाइल टॉयलेट्स और रूट डायवर्जन की व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

*कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को किया चैक तथा डीजे वाहनों के चेक कर मानकों के विरुद्ध/ओवरसाईज्ड डीजे को छोटा/मानक अनुसार कराकर आगे भेजा गया।*

कांवड यात्रा–2025 को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस/प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल कांवड मार्ग पर तैनात है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा सहित समस्त अधिकारीगण द्वारा निरंतर दिन व रात्रि में जनपद में भ्रमणशील रहते हुए डयूटी प्वाइंटस व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 20.07.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा कांवड मार्ग पर सुरक्षा सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा यातायात व्यवस्था को चेक करते हुए शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन हेतु ट्रैफिक संचालन किया गया। साथ ही महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एवं उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवड मार्ग पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने, शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं से कुशलछेम पूछी गयी तथा डीजे वाहनों के चेक कर मानकों के विरुद्ध/ओवरसाईज्ड डीजे को छोटा/मानक अनुसार कराकर आगे भेजा गया।

*सुरक्षा के साथ सेवा भाव*

*जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं के ठहरने/विश्राम करने तथा जलपान हेतु थानाक्षेत्र मीरापुर में स्थापित कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को जलपान वितरित किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन का सेवा भाव देखकर शिव भक्त श्रद्धालुओं द्वारा की गयी भूरी-भूरी प्रशंसा। कांवड यात्रा–2025 को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस/प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल कांवड मार्ग पर तैनात है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा सहित समस्त अधिकारीगण द्वारा निरंतर दिन व रात्रि में जनपद में भ्रमणशील रहते हुए डयूटी प्वाइंटस व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।

सुरक्षा के साथ साथ मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं की सेवा भाव के साथ हर संभव सहायता की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 20.07.2025 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा थानाक्षेत्र मीरापुर में कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया तथा शिविर संचालकों को बताया गया कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो तथा जलपान व विश्राम की व्यवस्थाएं सुचारु रुप से संचालित रहें। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा श्रद्धालुओं को जलपान वितरित किया गया। पुलिस/प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं विशेषकर यातायात नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी सक्रिय भागीदारी साथ ही पुलिस द्वारा सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिव भक्त श्रद्धालुओं द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सुरक्षा के साथ सेवा भाव

*जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा शिवभक्त श्रद्धालुओं को जलपान वितरित किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन का सेवा भाव देखकर शिव भक्त श्रद्धालुओं द्वारा की गयी भूरी-भूरी प्रशंसा।*

कांवड यात्रा–2025 को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस/प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल कांवड मार्ग पर तैनात है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा सहित समस्त अधिकारीगण द्वारा निरंतर दिन व रात्रि में जनपद में भ्रमणशील रहते हुए डयूटी प्वाइंटस व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।

सुरक्षा के साथ साथ मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा शिवभक्त श्रद्धालुओं की सेवा भाव के साथ हर संभव सहायता की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 20.07.2025 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी प्वाईन्टस को चेक कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा मीनाक्षी चौक पर शिवभक्त श्रद्धालुओं को फल व प्रसाद का वितरण किया गया। पुलिस/प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं विशेषकर यातायात नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी सक्रिय भागीदारी साथ ही पुलिस द्वारा सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिव भक्त श्रद्धालुओं द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सुरक्षा के साथ सेवा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा भूराहेडी चेक पोस्ट(उत्तराखण्ड-पुरकाजी बॉर्डर) पर शिव भक्त श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।

जलपान वितरित कर शिव भक्त श्रद्धालुओं से पूछी गयी कुशलता तथा श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और अनुभवों को जाना।

कावंड़ यात्रा-2025 के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस/प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज दिनांक 20.07.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा विशेष रूप से शिव भक्त श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। महोदय स्वयं भूराहेडी चेक पोस्ट(उत्तराखण्ड-पुरकाजी बॉर्डर) पर उपस्थित रहे तथा हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य जा रहे शिव भक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और उनके सुचारू एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। महोदय ने सभी कांवड़ियों को जलपान उपलब्ध कराया। जलपान वितरण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और यात्रा के अनुभवों की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही महोदय द्वारा श्रद्धालुओं से संवाद कर बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी भी की जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा तथा रात्रि विश्राम स्थलों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की कठिनाई न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें, कानून व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यह पवित्र यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरकाजी श्री जहीर फारूकी, स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर उनके प्रति सहयोग और सेवा की भावना को साकार किया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डयूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं का सुरक्षित आवागमन सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे साथ ही शिव भक्त श्रद्धालुओं को बताया गया कि महत्वपूर्ण फोन नम्बर हाइवे पर थोडे-थोडे अंतराल में अंकित है, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपरोक्त नम्बरों अथवा 112 डायल करें, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आपकी तत्काल सहायता की जाएगी, मुजफ्फरनगर पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा के लिए तत्पर है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon