नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में आकाश मार्ग से डीएम और एसएसपी ने शिव भक्तों के लिए क्या किया

1 min read

मुजफ्फरनगर में आकाश मार्ग से डीएम और एसएसपी ने शिव भक्तों के लिए क्या किया: वीडियो जारी। मेरठ और मुजफ्फरनगर में सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की: डीएम और एसएसपी ने खतौली में संभाली व्यवस्था

*मुजफ्फरनगर 20 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ और मुजफ्फरनगर में हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की इस दौरान खतौली में मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने तमाम व्यवस्था संभाली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, मिली जानकारी के अनुसार कावंड यात्रा-2025 के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शिव भक्त श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा खतौली नगर पुल पर मौजूद रहकर संभाली सुरक्षा व यातायात व्यवस्था।*

आज दिनांक 20.07.2025 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गयी। पुष्प वर्षा होते देख श्रद्धालुओं द्वारा भाव विभोर होकर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगाये गये। इस दौरान जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ खतौली नहर पुल पर मौजूद रहकर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को संभाला। अधिकारीगण द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने सम्बन्धित निर्देश पुलिस बल को दिये गये साथ ही श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी।

*कावंड यात्रा-2025 के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शिव भक्त श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा।*

कांवड़ यात्रा-2025 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 20.07.2025 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशो के अनुपालन में शिव भक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदीय पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर में प्रस्थान किया गया तथा जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गयी।जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कांवड़ियों का स्वागत हेलिकॉप्टर से फूल बरसा कर किया। पुलिस लाइन, भूराहेडी, पुरकाजी, छपार,शिव चौक, मिनाक्षी चौक, वहलना चौक, बेगराजपुर, मन्सूरपुर, खतौली पर हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए गए। पुष्प वर्षा होते देख कावंड यात्रियों द्वारा भाव विभोर होकर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगाये गये। सुरक्षा के साथ सेवा भाव*

*जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं के ठहरने/विश्राम करने तथा जलपान हेतु थानाक्षेत्र मीरापुर में स्थापित कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को जलपान वितरित किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन का सेवा भाव देखकर शिव भक्त श्रद्धालुओं द्वारा की गयी भूरी-भूरी प्रशंसा।*

कांवड यात्रा–2025 को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस/प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल कांवड मार्ग पर तैनात है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा सहित समस्त अधिकारीगण द्वारा निरंतर दिन व रात्रि में जनपद में भ्रमणशील रहते हुए डयूटी प्वाइंटस व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।

सुरक्षा के साथ साथ मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं की सेवा भाव के साथ हर संभव सहायता की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 20.07.2025 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा थानाक्षेत्र मीरापुर में कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया तथा शिविर संचालकों को बताया गया कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो तथा जलपान व विश्राम की व्यवस्थाएं सुचारु रुप से संचालित रहें। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा श्रद्धालुओं को जलपान वितरित किया गया। पुलिस/प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं विशेषकर यातायात नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी सक्रिय भागीदारी साथ ही पुलिस द्वारा सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिव भक्त श्रद्धालुओं द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon