मंडलायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती उनके चित्र पर चढ़ाए श्रद्धा के पुष्प
मंडलायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती उनके चित्र पर चढ़ाए श्रद्धा के पुष्प
*महापुरुषों के विचारों को जीवन में आत्मसात कर उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान*
सहारनपुर, 2 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार
मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार ने सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं एवं ईमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर उनके कार्यालय सभाकक्ष में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति एवं सद्भाव के मार्ग पर चलकर न केवल देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा की शक्ति का संदेश भी दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज में आपसी सौहार्द, समानता तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन हमें सादगी, नैतिकता, आत्मानुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जीवन जीने की सीख देता है।
डॉक्टर रूपेश कुमार ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, दृढ़ संकल्प, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ देश के जवानों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है। शास्त्री जी ने अपने जीवन और कार्यों से यह सिद्ध किया कि सच्चा नेतृत्व निष्ठा, सादगी और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण होता है।
इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री भानू प्रताप यादव, अपर आयुक्त श्री रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी श्री कर्णपाल, ओएसडी श्री अरविंद चौधरी, नाजिर श्री अमित जैन सहित मंडलायुक्त कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे
