नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

1 min read

रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक अर्पित किए गए श्रद्धासुमन।

मुजफ्फरनगर 2 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई सलामी।*
▪️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को दिलाई गई सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश की एकता-अखंडता की शपथ, 15 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित।*
आज दिनांक 02.10.2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री अनुराग, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह, पीआरओ श्री जसवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा सलामी दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को म्बल वितरित किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक/उत्कृष्ट सेवा पदक से जनपद के 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाकार्यों की प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने आचरण एवं कर्तव्य में आत्मसात करते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।

 

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon