चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारुकी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की मदद से पुरकाजी पुलिस ने मस्जिद से हुई चोरी
1 min read
चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारुकी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की मदद से पुरकाजी पुलिस ने मस्जिद से हुई चोरी का किया खुलासा: मुठभेड़ में 3 चोर हुए घायल
*पुरकाजी मुजफ्फरनगर 19 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 03 चोर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । थानाक्षेत्र पुरकाजी स्थित मस्जिद तथा थानाक्षेत्र छपार स्थित स्वाद ढाबा से हुई चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण । कब्जे से चोरी किए गए 16950/- रुपये, 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद ।*
जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरकाजी श्री जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस की दिनांक 18.02.2025 की रात्रि को जहीरपुर रोड पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए 16950/- रुपये, 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 17.02.2025 को अज्ञात द्वारा थानाक्षेत्र पुरकाजी स्थित एक मस्जिद से दानपात्र चोरी की गयी थी तथा थानाक्षेत्र छपार स्थित स्वाद ढाबा से नगदी चोरी की गयी थी । उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे तथा घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी ।
दिनांक 18.02.2025 की रात्रि को थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र स्थित मस्जिद से दानपात्र चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण जहीरपुर रोड पर आम के बाग के पास दानपात्र तोड़कर उक्त धन का बटवारा कर रहे है । सूचना पर थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी तो पुलिस को उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया । बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी को काई असर नहीं हुआ । थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा 02 बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/ पताः-*
*1.* अब्दुल रहमान पुत्र युसुफ निवासी नन्हेड़ा गाजी थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर ।
*2.* कलीम पुत्र नसीम निवासी हरियाबंस थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर ।
*3.* अब्दुल वहाब पुत्र कय्यूम निवासी नन्हेड़ा थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर ।
*बरामदगीः-*
कुल 16950 रुपये (थाना क्षेत्र पुरकाजी एवं छपार से चोरी किए गए)
01 यामहा मोटरसाइकिल नं0 यूपी 11 ए एल 4976
03 तमंचे मय 03 जिंदा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर
*नोट-* थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* उ0नि0 श्री रामसमझ राणा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
*2.* उ0नि0 श्री नवीन कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
*3.* उ0नि0 श्री राजीव सिंह थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगरन ।
*4.* है0का0 637 राजीव सिंह थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
*5.* का0 2068 राहुल कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,नगर पंचायत पुरकाजी के अध्यक्ष जहीर फारूकी का बयान,,,,,,,
नगर पंचायत पुरकाजी के अध्यक्ष और लोकप्रिय जन नेता श्री जहीर फारुकी एडवोकेट ने बताया कि पुरकाजी में मौहल्ला हलवाइयान वाली मस्जिद में से 16 फरवरी की रात 1 बजकर 7 मिनट से लेकर 2 बजकर 10 मिनट तक तीन चोरों ने मस्जिद के अंदर से एक कुंटल 30 किलो की तिजोरी चुराई थी ये पूरी घटना हमारी नगर पंचायत के कैमरों में कैद है करीब एक घंटे तक तीनों चोर घटना को अंजाम दे रहे थे पूरी घटना को शॉर्ट करके करीब तीन मिनट की वीडियो में दिखाया जा रहा है कैमरों की मदद से चोर तो पकड़े गए हैं उनका जबरदस्त इलाज भी हुआ है लेकिन हमें थोड़ा सा शिकवा अपने उन लोगों से भी है जो दो लोग उस समय वहां से गुजरे हैं जब तिज़ोरी मस्जिद के बाहर सीढ़ियों पर लेकर चोर खड़े हैं बाइक पर रख रहे हैं और वहां से गुजरने वाले उनसे पूछ भी नहीं रहे हैं कि रात को दो बजे यहां क्या कर रहे हो कहां के हो तिजोरी कहां ले जा रहें हो सिर्फ पुलिस की ही जिम्मेदारी नहीं बनती है हमें भी कस्बे के प्रति जागरूक रहना चाहिए आगे से कोई भी अंजान आदमी रात बेरात कस्बे में संदिग्ध दिखाई दे तो उस से पूछताछ जरूर करो और पुलिस को तभी फोन करो सारी रात पुलिस सड़कों पर रहती है एक जागरूक जिम्मेदार व्यक्ति ने बाइक का फोटो खींच लिया पूरे कस्बे की तरफ से उनका शुक्रिया मस्जिद में चोरी करने वाले बदमाशों का अच्छा इलाज करने के लिए पुरकाजी पुलिस का पूरे कस्बे की तरफ से शुक्रिया अदा करते हैं कैमरों का जनता को पूरा फायदा मिलता है नंबर दो के लोग इसके खिलाफ रहते हैं।। धन्यवाद
*जहीर फारूकी*
*चेयरमैन पुरकाजी*वास्तविकता तो यह है कि पुरकाजी पुलिस ने बहुत मेहनत की है परंतु इसमें सबसे बड़ा योगदान इस बात का है कि नगर पंचायत पुरकाजी के अध्यक्ष श्री जहीर फारूकी एडवोकेट ने अगर सीसीटीवी कैमरे ना लगवाए होते तो पुलिस को इस केस को खोलने में बहुत ही बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता पूरे जनपद में अध्यक्ष श्री जहीर फारूकी एडवोकेट की प्रशंसा की जा रही है


